
India vs Sri Lanka, 1st Test 2022: रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अश्विन टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिकेट करियर में 435 विकेट ले लिया है। जबकि कपिल के नाम 434 विकेट है। अश्विन ने तीसरे दिन के दूसरे सत्र में पथुम निसांका का विकेट लिया। वह कपिल देव की बराबरी की। इसके बाद उन्होंने टी ब्रेक के बाद चरित असलांका को आउट तक अपना 435वां टेस्ट विकेट हासिल किया।
400 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज
आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में चल रहे टेस्ट में न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली (431) और श्रीलंका के रंगना हेराथ (432) को पीछे कर अब तक के 9वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए। सक्रिट टेस्ट क्रिकेटरों में अश्विन इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी जोड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड (537) और जेम्स एंडरसन (640) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
🎥 🎥 That moment when @ashwinravi99 picked the landmark 4⃣3⃣5⃣th Test wicket 👏 👏 #TeamIndia | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/RKN3IguW8k
— BCCI (@BCCI) March 6, 2022
टेस्ट मैच में 5 शतक
नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अश्विन ने 85 टेस्ट में 52.6 के स्ट्राइक रेट और 24.33 के औसत से 435 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 27.15 की औसत से 2905 रन बनाए है। जिसमें 5 शतक जड़े हैं।
टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
मुथैया मुरलीधरन - 133 टेस्ट में 800
शेन वॉर्न - 145 टेस्ट में 708
जेम्स एंडरसन - 169 टेस्ट में 640
अनिल कुंबले - 132 टेस्ट में 619
ग्लेन मैक्ग्रा - 124 टेस्ट में 563
स्टुअर्ट ब्रॉड - 152 टेस्ट में 537
कोर्टनी वॉल्श - 132 टेस्ट में 519
डेल स्टेन - 93 टेस्ट में 439
आर अश्विन - 85 टेस्ट में 435*