• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL 2023: विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक ठोका, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ा

IND vs SL 2023: विराट कोहली ने करियर का 45वां शतक जड़ा। कोहली ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 10 Jan 2023 05:54:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Jan 2023 05:54:04 PM (IST)
IND vs SL 2023: विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक ठोका, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ा
IND vs SL 2023: विराट कोहली ने करियर का 45वां शतक जड़ा। कोहली ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया।

IND vs SL 2023: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (मंगलवार) ग्वालियर में खेला जा रहा है। इस श्रृंखला में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरूआत तेज हुई। कप्तान रोहित शर्मा 83 रन, शुभमन गिल 70 और केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने करियर का 45वां शतक जड़ा। कोहली ने 80 बॉल में 10 चौके और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया।

इस सेंचुरी के साथ विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पूर्व कप्तान श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट का श्रीलंका के खिलाफ 9वां शतक है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (8 सेंचुरी) को पीछे छोड़ दिया है।


भाग्य ने दिया साथ

विराट कोहली भाग्य ने पूरा साथ दिया। कोहली को 52 और 81 रन के स्कोर पर जीवन दान मिले। जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 45वां शतक पूरा किया। वह अब सचिन के विश्व रिकार्ड 49 शतक से सिर्फ चार शतक दूर हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सबसे सफल

विराट कोहली ने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके 2261 रन थे। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2083 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1403 रन बनाए हैं।

भारत बनाम श्रीलंका एकदिवसीय में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 48 वनडे में 9 शतक

सचिन तेंदुलकर- 84 वनडे में 8 शतक

सनथ जयसूर्या - 89 वनडे में 7 शतक

गौतम गंभीर- 37 वनडे में 6 शतक

रोहित शर्मा- 46 वनडे में 6 शतक

कुमार संगकारा- 76 वनडे में 6 शतक

वहीं विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट ने घरेलू मैदान पर अपना 20वां शतक जमाया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। जिन्होंने 164 मैचों में 20 एकदिवसीय शतक ठोके थे। विराट कोहली ने 102वें मैच में अपने 20 शतक पूरे किए हैं।

विराट कोहली क्रिकेट रिकॉर्ड

फॉर्मेट

टेस्ट

वनडे

टी20

प्रथम श्रेणी

मैच

104

265

115

136

रन

8119

12,584

4008

10368

औसत बल्लेबाजी

48.90

57.47

52.73

50.08

शतक/अर्धशतक

27/50

45/64

1/37

34/36

उच्च स्कोर

254*

183

122*

254*