• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका का पहला वनडे मैच टाई, असलंका ने पलट दी बाजी

India vs Sri Lanka ODI Series 2024: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद फैंस की नजरे वनडे सीरीज पर है, जिसका आगाज 2 अगस्त से कोलंबो के आर प्रेमद...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 01 Aug 2024 03:23:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Aug 2024 11:01:44 PM (IST)
IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका का पहला वनडे मैच टाई, असलंका ने पलट दी बाजी
रोहित शर्मा और चरिथ असलंका। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. टी20 सीरीज में भारत ने किया सूपड़ा साफ।
  2. वनडे सीरीज में टीम इंडिया अलग दिखाई देगी।
  3. आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे तीनों मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs Sri Lanka 1stODI Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया पहला वनडे मैच ड्रॉ रहा। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 47.5 ओवर में 230 रन आउट हो गई। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था।

एक समय में भारतीय टीम को तीन ओवर में 1 रन चाहिए थे और 2 विकेट बाकी थे। कप्तान चरिथ असलंका ने दो गेंदों पर 2 विकेट लेकर मैच टाई करा दिया। चरिथ ने 48वें ओवर में शिवम दुबे को चलता किया। अगली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह का पवेलियन का रास्ता दिखाया। असलंका के अलावा हसरंगा ने 3 विकेट झटके।


भारत की पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के 75 रन की साझेदारी की। इस पार्टनरशीप में शुभमन का खास योगदान नहीं रहा। उन्होंने 35 गेंदों में 16 रन बनाए। रोहित पूरे फॉर्म में थे और 33 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की।

डुनिथ वेलालगे ने शुभमन गिल को आउट कर इस साझेदारी को ब्रेक किया। कुछ देर बाद रोहित को LBW कर दिया। वाशिंगटन सुंदर कुछ खास नही कर सके और 5 रन पर धनंजय का शिकार बने। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। वानिंदु ने कोहली (24) को आउट कर इस पार्टनरशीप को तोड़ दिया।

श्रेयस अय्यर 23 रन पर असिथा का शिकार बने। इसके बाद केएल राहुल और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 31 बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 33 पर आउट हुए। शिवम दुबे टीम को जीत के करीब ले आए, लेकिन मैच जीता नहीं पाए।

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग 11

पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानगे, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

भारत बनाम श्रीलंका वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 247 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें मैन इन ब्लू ने 142 मैच अपने नाम किए हैं। श्रीलंका को 73 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा 3 मैच ट्राई, 17 ड्रॉ और 12 मैच बेनतीजा रहे हैं।

  • कुल मैच-247
  • भारत ने जीते- 142
  • श्रीलंका ने जीते- 73
  • टाई रहे- 3
  • ड्रॉ रहे- 17
  • बेनतीजा- 12

भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल

  • 2 अगस्त- पहला वनडे
  • 4 अगस्त- दूसरा वनडे
  • 7 अगस्त- तीसरा वनडे

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका

चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चामिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, अकिला धनंजय, दुनीथ वेल्लालेज, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शीराज।