• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ND Vs ZIM 3rd T20I Highlights: शुभमन की धाकड़ बल्लेबाजी और 'सुंदर' गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को हराया, सीरीज में भारत ने 2-1 की बनाई बढ़त

India vs Zimbabwe 3rd T20I: मैच के आखिरी ओवर में आवेश खान ने 18 रन दिए। भारत ने लगातार दूसरा मैच जीता है। पिछले मैच के शतकवीर अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 10 Jul 2024 03:20:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jul 2024 08:19:10 PM (IST)
ND Vs ZIM 3rd T20I Highlights: शुभमन की धाकड़ बल्लेबाजी और 'सुंदर' गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को हराया, सीरीज में भारत ने 2-1 की बनाई बढ़त
भारत ने तीसरा टी20 मैच जीता।

HighLights

  1. भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रन से हराया।
  2. कप्तान शुभमन गिल ने बनाए 66 रन।
  3. डायन मायर्स का अर्धशतक गया बेकार।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe 3rd T20I: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पहला मैच हारने के बाद मैन इन ब्लू ने वापसी की और सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने दूसरा मैच 100 और अब बुधवार को खेला गया तीसरा मुकाबला 23 रनों से अपने नाम किया।

20 ओवर में 159 रन बना सकी जिम्बाब्वे

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 182/4 का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना सकी। टीम के लिए डायन मायर्स ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली। विकेटकीपर क्लाइव मदांदे 37 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। भारत ने लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3, आवेश खान ने 2 और एक विकेट खलील अहमद ने लिया।


जिम्बाब्वे का स्कोरकार्ड

बल्लेबाज गेंदबाज रन विकेट पतन
वेसले मधवरे आवेश खान 1 1-9
तदिवनाशे मरुमानी खलील अहमद 13 2-19
ब्रायन बेनेट आवेश खान 4 3-19
सिकंदर रजा वॉशिंगटन सुंदर 15 4-37
जोनाथन कैंपबेल वॉशिंगटन सुंदर 1 5-39
क्लाइव मदांदे वॉशिंगटन सुंदर 37 6-116

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

पहले बल्लेबाजी करत हुए भारत ने 182 रन बनाए। मैच में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे। शुभमन ने 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान तीन छक्के और सात चौके जड़े। यशस्वी के बल्ले से 36 रन निकले।

इनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 10 रन ही बना सके। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 2 और ब्लेसिंग मुजरबानी को 2 सफलता मिली।

प्लेइंग 11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान खलील अहमद।

जिम्बाब्वे

सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदाई चतारा।