
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ZIM 5th T20I Highlights: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला गया। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स में हुआ, जिसमें मैन इन ब्लू ने 42 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने सीरीज 4-1 से जीत ली है। शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द मैच और वॉशिंगटन सुंदर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 168 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। टीम के लिए डायन मायर्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। जबकि तदिवनाशे मरुमानी और फराज अकरम ने 27-27 रन की पारी खेली।
भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 22 रन देकर 4 विकेट चटकाएं। उनके अलावा शिवम दुबे को 2 सफलता मिली। तुषार देशपांडे, अभिषेक शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट झटका।
भारत ने एक समय में 40 रनों पर 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद संजू सैमसन और रियान पराग के बीच 65 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने टीम को संभाला। संजू ने 45 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और एक चौका लगाया। रियान ने 22 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने 2 विकेट झटके। रजा, रिचर्ड और मावूता को एक-एक सफलता मिली।
स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।
सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर),फराज अकरम, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैंडन मावूता।