• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INDW vs SAW: आशा शोभना ने तोड़ी साउथ अफ्रीका की कमर, टीम इंडिया ने 143 रनों से दी करारी शिकस्त

साउथ अफ्रीका महिला टीम इन दिनों भारत के दौरे पर तीन मैचों की सीरीज खेलने आई है। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका को पहले मैच में करारी शिकस...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 16 Jun 2024 08:49:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Jun 2024 08:49:46 PM (IST)
INDW vs SAW: आशा शोभना ने तोड़ी साउथ अफ्रीका की कमर, टीम इंडिया ने 143 रनों से दी करारी शिकस्त
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का रौंदा

खेल डेस्क, इंदौर। भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 143 रनों से करारी शिकस्त दी है। 3 वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के शतक के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम के सामने आशा शोभना काल बनकर उतरीं। उन्होंने 4 विकेट झटके। साउथ अफ्रीका की टीम 37.4 ओवर में 122 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई।

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रहे फेल

साउथ अफ्रीका भारत के 265 रनों का पीछा करने उतरी, लेकिन उसके बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। लौटा वूलमार्ट ने सिर्फ 4 रन बनाकर पवैलियन चलती बनीं। उसके बाद तजमिन ब्रिट्स 31 गेंदों का सामना कर 18 रन ही बना सकीं। सुने लुस ने तो 58 गेंदों का सामना किया, लेकिन सिर्फ 33 रन ही बनाए। उनका विकेट दीप्ति शर्मा ने झटका। अनेके बोस्च्ज भी कुछ खास नहीं कर पाईं और 5 रन पर आउट हो गईं। पूरी साउथ अफ्रीका की टीम लय में नजर नहीं आई। ऐसा लग रहा था कि सभी बल्लेबाजों को पवैलियन जाने की जल्दी थी।


भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल

भारतीय गेंदबाजों में आशा शोभना ने पूरी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। आशा शोभना ने 8.4 ओवर में केवल 21 रन देकर ही 4 विकेट ले लिए। दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके। रेणुका सिंह ठाकुर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।