
IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (RCB) के कप्तान Virat Kohli आईपीएल की शुरुआत से पहले साथी खिलाड़ियों के साथ नेट्स सेशन का जमकर आनंद उठा रहे हैं। दुबई की आईसीसी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर नमी भरे मौसम में गुरुवार को ट्रेनिंग के बाद Virat Kohli ने Ice Bath लेकर अपनी थकान को दूर किया।
Virat Kohli ने नेट्स सेशन के बाद इन फोटोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया, जिन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। विराट कोहली ने ट्रेनिंग सेशन और आइस बाथ के फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'उचित सेशन + उचित नमी + शानदार रिकवरी।'
Proper session + proper humidity + great recovery = 😁 @RCBTweets pic.twitter.com/Goi2iGflXm
— Virat Kohli (@imVkohli) September 3, 2020
विराट कोहली की आरसीबी टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी, इसके बाद टीम ने 6 दिनों का क्वारेंटाइन पूरा किया। इस दौरान खिलाड़ियों को तीन Covid-19 टेस्ट से गुजरना पड़ा। सभी के रिजल्ट निगेटिव आए, इसके बाद टीम ने प्रैक्टिस सेशन शुरू किया। विराट कोहली पांच महीने बाद मैदान पर उतरे और उन्होंने स्वीकारा था कि वे पहले ट्रेनिंग सेशन के पूर्व काफी डरे हुए थे।
आईपीएल के 12 साल के इतिहास में आरसीबी एक बार भी खिताब नहीं जीत पाया है। इस बार विराट कोहली के नेतृत्व में एबी डीविलियर्स के अलावा एरोन फिंच, क्रिस मॉरिस और डेल स्टेन जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम में शामिल है। फैंस को आरसीबी टीम से चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। टीम में युजवेंद्र चहल और उमेश यादव जैसे भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।