• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs RR Dream11: चेन्नई और राजस्थान के मैच में इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं ड्रीम11, कप्तानी में इस खिलाड़ी को चुनें

CSK vs RR Match Preview: चेन्नई सुपर किंग्स 12 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। यह मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। 6 मैच ज...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 11 May 2024 09:29:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 May 2024 09:34:15 PM (IST)
CSK vs RR Dream11: चेन्नई और राजस्थान के मैच में इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं ड्रीम11, कप्तानी में इस खिलाड़ी को चुनें
CSK vs RR Dream11

HighLights

  1. आईपीएल 2024 के 61वें मैच में चेन्नई और राजस्थन की भिड़ंत देखने को मिलेगी।
  2. ये मुकाबला सीएसके के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
  3. राजस्थान प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। CSK vs RR Dream11: चेन्नई सुपर किंग्स 12 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। यह मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। 6 मैच जीत चुकी चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले दो मैच जीतने होंगे। टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। वहीं, राजस्थान ने 8 मुकाबले जीते हैं। प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 28 आईपीएल मैच खेल गए हैं। जिसमें CSK ने 15 और RR ने 13 जीते हैं। रॉयल्स ने चेन्नई के खिलाफ पिछले सात मुकाबलों में छह में जीत हासिल की है। पिछले साल मेहमान टीम ने इस मैदान पर 3 रन से जीत दर्ज की थी।

कब होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 61वां मैच 12 मई, रविवार को खेला जाएगा। यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 CSK vs RR Pitch Report)

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए अनुकूल है। हालांकि यहां बॉलर्स को ज्यादा मदद मिलती है। खासतौर पर स्पिनर्स को खूब टर्न मिलता है। IPL 2024 में इस मैदान पर पहली पारी का औसत 183 का रहा है। यहां टॉस अहम भूमिका अदा करती है। टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस मैदान पर आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/7 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।


क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? (IPL 2024 CSK vs RR Weather Report)

कुछ क्षेत्रों में रविवार सुबह गजर के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चेन्नई में तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। आर्द्रता 69% के आसपास रहेगी। Accu Weather के अनुसार, बारिश की 6% संभावना है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 CSK vs RR Probable XI)

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर- अजिंक्य रहाणे,समीर रिजवी।

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, डोनोवन फरेरा, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर- जोस बटलर

क्या आप जानते हैं?

1. रुतुराज गायकवाड़ का इस साल एमए चिदंबरम स्टेडियम में औसत 99 है। यहां उनके अंतिम चार मैचों में स्कोर 67*, 108*, 98 और 62 है।

2. संजू सैमसन एक आईपीएल सीजन में अपने उच्चतम स्कोर (IPL 2024 में 484 रन) को पार करने से 14 रन दूर है। इस सीजन में उनका औसत 67.29 और स्ट्राइक रेट 163.54 का रहा है।

3. तुषार देशपांडे ने डेथ ओवरों में 8.77 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं, जो पिछले साल के 12.88 के इकॉनमी रेट से कम है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 टीम (IPL 2024 CSK vs RR Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- संजू सैमसन (कप्तान), एमएस धोनी

बल्लेबाज- रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), शिवम दुबे, डेरिल मिचेल

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, मोइन अली, रियान पराग।

गेंदबाज- तुषार देशपांडे, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट।