• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL कोच के ऑफर को ठुकराकर NCA प्रमुख बने रहेंगे लक्ष्मण, एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने आईपीएल टीम के कोच के ऑफर को ठुकरा दिया है और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल को ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 16 Aug 2024 06:17:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Aug 2024 06:21:15 PM (IST)
IPL कोच के ऑफर को ठुकराकर NCA प्रमुख बने रहेंगे लक्ष्मण, एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल
एनसीए अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एनसीए नए अत्याधुनिक कैम्पस में होगा शिफ्ट।
  2. लक्ष्मण ने चोट प्रबंधन व पुनर्वास में सुधार किया।
  3. सौरव गांगुली ने उनको बनाया था NCA का अध्यक्ष।

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने आईपीएल टीम के कोच के ऑफर को ठुकरा दिया है। उनका नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख के तौर पर कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। वह तीन साल के लिए इस पद पर थे, जो कि अगले महीने सितंबर में पूरा होने वाला था।

लक्ष्मण के आईपीएल में किसी टीम के साथ बतौर कोच जुड़ने की खबर आ रही थी। उन्होंने इस तरह की खबरों को नकार दिया है। उन्होंने बताया कि वह एनसीए के प्रमुख के तौर पर अभी एक साल और काम करने वाले हैं। आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष उनको 2021 में इस पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।


चिन्नास्वामी स्टेडियम से शिफ्ट होगा NCA

नेशनल क्रिकेट एकेडमी को चिन्नास्वामी स्टेडियम से हटाकर दूसरे कैम्पस में लेकर जाया जा रहा है। यह कैम्पस बहुत ही अत्याधुनिक होगा। इसमें 100 पिच की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें 45 इनडोर पिच होंगी। इसके अलावा इसमें तीन अंतराष्ट्रीय स्तर के मैदान बनाए जाएंगे। एक आधुनिक पुनर्वास केंद्र होगा, खिलाड़ियों के रहने की सुविधा होगी व एक ओलंपिक आकार का पूल होगा। इन सुविधाओं पर काम लगभग पूरा हो चुका है। खिलाड़ी अगले साल से इन सुविधाओं का उपयोग करना शुरू कर देंगे।

लक्ष्मण से पहले राहुल द्रविड़ ने संभाली थी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण से पहले राहुल द्रविड़ थे। वह 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन गए थे। उसके बाद उनको यह जिम्मेदारी छोड़नी पड़ी थी। उस समय के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने एनसीए की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण को सौंप थी दी थी।