
खेल डेस्क, इंदौर। Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Head To Head : 19 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 34वें मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगी। सीएसके 6 में से 4 मैच व लखनऊ की ने 6 में से 3 मैच जीत चुकी है। सीएसके व लखनऊ दोनों ही टीमें मैच जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। आइए लखनऊ और चेन्नई हेड टू हेड से समझते हैं कि कौन मजबूत है।
लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हर बार कड़ी टक्कर होती है। यह दोनों टीमें 3 बार आईपीएल के इतिहास में भिड़ चुकी हैं। मुकाबला कांटे का रहा है, जिसमें एक चेन्नई व एक लखनऊ ने जीता है। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। दोनों ही टीमों एक-दूसरे के खिलाफ बराबर रही हैं।
लखनऊ की पिच की बात करें, तो यह हमेशा से गेंदबाजों को मदद करने वाली रही है। इस पिच पर बल्लेबाजों को खास मदद नहीं मिलती है। लखनऊ में काली व लाल मिट्टी की पिच होती है। पिच अगर काली मिट्टी की हुई, तो यह गेंदबाजों के लिए बेहतर साबित होगी। पिच अगर लाल मिट्टी की हुई, तो बल्लेबाज कमाल दिखा सकेंगे।
विकेट कीपर: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, निकोलस पूरन
बल्लेबाज: शिवम दुबे, रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मार्कस स्टॉयनिस, क्रुणाल पंड्या
गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना
कप्तान: शिवम दुबे, उपकप्तान: लोकेश राहुल