
मल्टीमीडिया डेस्क। गुजरात लॉयंस आईपीएल-9 में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है, लेकिन शनिवार को बेंगलुरू में एक खराब प्रदर्शन से उसके नाम आईपीएल इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात पर 144 रनों से जीत दर्ज की जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।
आरसीबी के 3 विकेट पर 248 रनों के जवाब में गुजरात की पारी 18.4 ओवरों में 104 रनों पर सिमट गई। क्रिस जॉर्डन और युजवेंद्र चहल ने गुजरात की पारी को ताश के पत्तों की तरह बिखेरा। इसी के साथ गुजरात को 144 रनों से आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के नाम था, जब केकेआर ने उसे 18 अप्रैल 2008 को बेंगलुरू में 140 रनों से हराया था।
यह भी पढ़ें : विराट IPL में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
आईपीएल-9 में इस मैच से पहले तक के प्रदर्शन के आधार पर गुजरात का पलड़ा भारी था, क्योंकि वह अंक तालिका में दूसरे क्रम पर थी जबकि आरसीबी को प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए अपने चारों मैच जीतने थे। इसके बावजूद आरसीबी ने एबी डी'विलियर्स (129 नाबाद) और विराट कोहली (109) के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें : कोहली-डी'विलियर्स ने रचा इतिहास, बनाए अनोखे कीर्तिमान
आईपीएल की पांच सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से)