यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विराट के शून्य पर आउट होते ही फिर उड़ा अनुष्का का मजाक
विराट कोहली के आईपीएल-9 के पहले क्वालीफायर में गुजरात लॉयंस के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही ट्विटर पर अनुष्का का मजाक उड़ाया गया।
By Edited By:
Publish Date: Thu, 26 May 2016 12:06:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 May 2016 12:08:15 PM (IST)

बेंगलुरू। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली के आईपीएल-9 के पहले क्वालीफायर में गुजरात लॉयंस के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही ट्विटर पर अनुष्का का मजाक उड़ाया गया। वैसे विराट के शून्य पर आउट होने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने यह मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
इससे पहले भी जब-जब विराट कोहली असफल होते रहे, सोशल मीडिया पर फैंस इसका दोष अनुष्का शर्मा को देते रहे हैं। पिछले कुछ समय से इनके बीच दूरियां चल रही थी और उस दौरान विराट का बल्ला रन उगल रहा था। कुछ दिनों से इन्हें फिर एक साथ देखा जा रहा था और आरसीबी-गुजरात लॉयंस के मैच में एकस्ट्रा इनिंग्स में अनुष्का साथी कलाकार सलमान खान के साथ अपनी फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर लांच करने मौजूद थी।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली का पहला प्यार अनुष्का नहीं, कोई और
विराट इस मैच में शून्य पर आउट हुए, उनके लिए किसी टी20 मैच में दो वर्षों और 51 मैचों के अंतराल के बाद शून्य पर आउट होने का मौका था।
यह भी पढ़ें : मैच से पहले बेंगलुरु में एकसाथ दिखे विराट-अनुष्का
इस तरह रहे ट्विटर पर कमेंट्स
- हमीद रजा ने ट्वीट किया - 'एक्स' मैच देखने क्या आई, भाई तो जीरो पर आउट हो गए...
- सिमरन गुलाबो ट्विटर हैंडल से लिखा गया - विराट का जोर पर आउट होना, अनुष्का शर्मा इफेक्ट... वह एकस्ट्रा इनिंग्स में आई और कोहली जीरो पर आउट।
- अमन महाजन का ट्वीट - मैंने विराट कोहली को शून्य पर आउट होते देखा। फिर मुझे याद आया कि वो आज अनुष्का शर्मा से मिले थे।
- सार्थक गौतम का ट्वीट - विराट शून्य पर आउट हुए, अब सब इसके लिए अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराएंगे।
- हारून जावेद का ट्वीट - अनुष्का शर्मा एकस्ट्रा इनिंगस में आई और विराट कोहली जीरो पर आउट हुए।
- मोहम्मद कैफ का ट्वीट - जीरो पर आउट होने से सुपरमैन विराट कोहली आज लगते है कि वे भी मानव हैं... कभी कभी।