• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह बने टीम इंडिया के वाइस कैप्टन… रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में यह है BCCI का प्लान

IND vs NZ Test Series: बांग्लादेश के खिलाफा 2-0 से सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह तैयारी शुरू कर दी है कि यदि रोहित शर्मा किसी टेस्ट में कप्तानी नहीं कर पाते हैं, तो टीम को लीड कौन करेगा?

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 12 Oct 2024 10:42:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Oct 2024 02:31:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह बने टीम इंडिया के वाइस कैप्टन… रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में यह है BCCI का प्लान
जसप्रीत बुमराह अब तक 36 टेस्ट मैचों में 159 विकेट ले चुके हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मयंक यादव रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल
  2. मोहम्मद शमी ने टीम में नहीं मिली जगह
  3. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाएगी टीम इंडिया

एजेंसी, मुंबई (IND vs NZ Test Series)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

मोहम्मद शमी को इस बार भी टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज मयंक यादव को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के साथ रिजर्व में शामिल किया गया है। रिजर्व खिलाड़ियों में हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल किया है।


naidunia_image

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में कप्तानी करेंगे जसप्रीत बुमराह?

  • जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान घोषित किए जाने के बाद तेज गेंदबाज का नाम ट्रेंड कर रहा है। माना जा रहा है कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी कर सकते हैं।
  • चर्चा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं रहेंगे। तब कप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह की रहेगी।
  • बुमराह का उपकप्तान घोषित करना बीसीसीआई की इसी योजना का हिस्सा है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम में कोई उपकप्तान नहीं था।

naidunia_image

IND vs NZ Test Series Schedule

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। वहीं, दूसरा मुकाबले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर 24 से 28 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।

तीसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेंगी, जहां 1 से 5 नवंबर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के बाद कीवी टीम स्वदेश रवाना हो जाएगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने की तैयारी में जुट जाएगी।

न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पिछले दौरे में भी 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। तब पहला टेस्ट (कानपुर) ड्रा रहा था, जबकि शेष दो टेस्ट मैच (अहमदाबाद और मुंबई) जीतकर भारत ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन , रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

इस साल के अंत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।