• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs IRE: आयरलैंड सीरीज से पहले नेट्स पर लौटे जसप्रीत बुमराह, यार्कर देख बल्लेबाज हुआ दंग, वीडियो

Jasprit Bumrah Net Practice Video: बीसीसीआई के आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर आयरलैंड दौरे पर टीम टीमा का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडिय...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 16 Aug 2023 10:51:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Aug 2023 10:51:11 PM (IST)
IND vs IRE: आयरलैंड सीरीज से पहले नेट्स पर लौटे जसप्रीत बुमराह, यार्कर देख बल्लेबाज हुआ दंग, वीडियो
Jasprit Bumrah Net Practice Video

HighLights

  1. जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी।
  2. नेट्स पर बाउंसर-यॉर्कर से उड़ाए बल्लेबाज के होश।
  3. 18 अगस्त को खेला जाएगा भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 मैच।

Jasprit Bumrah Net Practice Video: 11 महीने के इंतजार के बाद वह समय आ गया है। जिसका हर भारतीय क्रिकेट फैंस को इंतजार था। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर घातक यॉर्कर की बरसात करते नजर आए हैं। आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान बुमराह ने बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। जहां वह बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते दिखाई दिए।

बीसीसीआई ने शेयर किया बुमराह का वीडियो

बीसीसीआई के आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर आयरलैंड दौरे पर टीम टीमा का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह नेट्स पर अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आते हैं। वीडियो में बुमराह ने जोरदार बाउंसर और यॉर्कर गेंद फेंकी। इस वीडियो के कैप्शन पर क्रिकेट बोर्ड ने लिखा, 'वह पल जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे।'


पिछले साल से खेल से दूर थे जसप्रीत

गौरतलब है कि पिछले साल पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण जसप्रीत बुमराह खेल से दूर हो गए थे। हालांकि एशिया कप 2023 से पहले उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली है। डबलिन में होने वाली टी20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की टीम वापसी होगी। साथ ही आयरलैंड दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे।

The moment we have all been waiting for. @Jaspritbumrah93 like we have always known him. 🔥🔥 #TeamIndia pic.twitter.com/uyIzm2lcI9

— BCCI (@BCCI) August 16, 2023

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार और रवि बिश्नोई।

टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलाने, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, बेन व्हाइट, थियो वान वूर्कोम और क्रेग यंग।