
एजेंसी, नई दिल्ली (ICC President Jay Shah)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव जय शाह ने 1 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने ग्रेग बार्कले की जगह ली, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो गया।
जय शाह ऐसे समय आईसीसी अध्यक्ष बने हैं, जब चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का पाकिस्तान नहीं जाएगी।

जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के साथ ही पाकिस्तान में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि जय शाह के अध्यक्ष बनने से पाकिस्तान क्रिकेट का नुकसान होगा, क्योंकि अब आईसीसी पाकिस्तान तो तवज्जो नहीं देगा। ऐसा सोचना वालों में कुछ पूर्व क्रिकेटर भी हैं।
आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने उद्घाटन वक्तव्य में जय शाह ने कई अहम बाते कहीं। उन्होंने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
शाह ने कहा, 'आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आईसीसी निदेशकों और सदस्य बोर्डों के समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं।'
A new chapter of global cricket begins today with Jay Shah starting his tenure as ICC Chair.
Details: https://t.co/y8RKJEvXvl pic.twitter.com/Fse4qrRS7a
— ICC (@ICC) December 1, 2024
'क्रिकेट के लिए यह एक रोमांचक समय है। हम LA28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए क्रिकेट को अधिक रोमांचक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’
'महिला क्रिकेट को बहुत आगे तक ले जाना है। विश्व स्तर पर क्रिकेट में अपार संभावनाएं हैं और मैं इन अवसरों का लाभ उठाने और खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आईसीसी टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।'