Khel Ratna Award : रोहित शर्मा समेत इन 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड, खेल मंत्रालय से हरी झंडी
Khel Ratna Award धोनी को 2007 और कोहली को 2018 यह पुरस्कार मिला था।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 21 Aug 2020 06:56:57 PM (IST)
Updated Date: Fri, 21 Aug 2020 07:04:40 PM (IST)

नई दिल्ली Khel Ratna Award । विख्यात क्रिकेटर रोहित शर्मा, रेसलर विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को साल 20202 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि 29 खिलाड़ियों की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए भी की गई है। खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने हाल में इन नामों को प्रस्तावित किया था।
सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा खेल रत्न पाने वाले अभी तक के चौथे क्रिकेटर होंगे। इससे पहले यह सम्मान सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान विराट कोहली को मिल चुका है। गौरतलब है कि सचिन तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। धोनी को 2007 और कोहली को 2018 यह पुरस्कार मिला था।
रोहित शर्मा को इसलिए मिला यह अवॉर्ड
किक्रेटर रोहित शर्मा को शानदार बल्लेबाजी के कारण खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। वहीं विनेश को 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
थंगवेलु ने जीता था स्वर्ण पदक, रानी को मिला था ब्रॉन्ज
थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में ऊंची कूद में गोल्ड मैडल जीतने के लिए पुरस्कार दिया गया है। रानी रामपाल केवल तीसरी और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की गई है। रानी से पहले धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) को खेल रत्न पुरस्कार मिला था।