• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KL Rahul Retirement Post: क्या क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे केएल राहुल… इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मुझे एक एलान करना है'

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब घरेलू सीजन की शुरुआत होने जा रही है। बांग्लादेश की टीम सितंबर-अक्टूबर में 2 टेस्ट और 3 टी-20 मुकाबले खेलने भारत आ रही है।...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 23 Aug 2024 07:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Aug 2024 11:59:43 AM (IST)
KL Rahul Retirement Post: क्या क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे केएल राहुल… इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मुझे एक एलान करना है'
दलीप ट्रॉफी में विकेटकीपर के तौर पर शामिल नहीं किए गए केएल राहुल।

HighLights

  1. दलीप ट्रॉफी में केएल राहुल को बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया
  2. विकेटकीपर के रूप में शामिल नहीं किए जाने के बाद अटकलें तेज हैं
  3. टेस्ट के अलावा केएल राहुल ने वनडे में भी शानदार प्रदर्शन किया है

एजेंसी, नई दिल्ली। KL Rahul Retirement Instagram Post: बांग्लादेश के लिए टेस्ट टीम की घोषणा के बीच केएल राहुल का नाम लगातार चर्चा में है। हर तरफ यही सवाल है कि क्या केएल राहुल को टीम में स्थान मिलेगा। इस बीच, विकेटकीपर बल्लेबाज की ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस की धड़कन बढ़ा दी है।

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मुझे एक घोषणा करना है। साथ बने रहिए।’ इसके साथ ही चर्चा होने लगी है कि क्या राहुल क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। 32 वर्षीय केएल राहुल ने 50 टेस्ट में 2863 रन बनाए हैं। साथ ही, विकेट के पीछे 62 कैच भी लपके हैं।


बीसीसीआई भी कर रहा केएल राहुल की अनदेखी?

इस बीच, पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा भी केएल राहुल की अनदेखी की जा रही है। आकाश चोपड़ा ने फैन्स का ध्यान दिलाया कि किस प्रकार दलीप ट्रॉफी के लिए केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर नहीं, बल्कि बैटर टीम में स्थान दिया गया है।

केएल राहुल दलीप ट्रॉफी में टीम ए में शामिल हैं। उनके नाम के आगे WK (विकेटकीपर) नहीं लिखा गया है। टीम में ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर बताया गया है। मतलब, राहुल टीम में बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए हैं।

naidunia_image

दलीप ट्रॉफी से तय होगा, कौन विकेटकीपर खेलेगा

  • बांग्लादेश दौर पर जल्द ही टीम इंडिया के एलान किया जाएगा।
  • विकेटकीपर के लिए कई दावेदार हैं, जिनमें राहुल का नाम भी है।
  • अन्य दावेदारों में ऋषभ पंत, केएल भरत, ईशान किशन शामिल हैं।
  • इन सभी खिलाड़ियों दलीप ट्रॉफी में खेलने का मौका दिया गया है।
  • यहां किए गए प्रदर्शन के आधार पर टीम में सिलेक्शन होगा।

नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...