• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC एग्जाम में पास हुए राहुल, बना डाला यह रिकॉर्ड

इस मैच को राहुल का एसएससी एग्जाम बताया जा रहा था, जिसमें वे न केवल पास हुए, बल्कि एक रिकॉर्ड भी बना डाला।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 03 Aug 2017 01:28:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Aug 2017 11:19:09 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
SSC एग्जाम में पास हुए राहुल, बना डाला यह रिकॉर्ड

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अर्द्धशतक ठोंका। इस मैच को राहुल का एसएससी एग्जाम बताया जा रहा था, जिसमें वे न केवल पास हुए, बल्कि एक रिकॉर्ड भी बना डाला।

राहुल ने यह अर्धशतक जमाकर अपना नाम दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल करवा लिया। ये राहुल के टेस्ट करियर की आठवीं हॉफ सेंचुरी रही। यहां 50 रन का आंकड़ा छूते ही राहुल ने अपने नाम एक ऐसी उपलब्धि दर्ज कर ली, जो वर्ल्ड क्रिकेट में कम ही खिलाड़ी कर पाते हैं।


ये हॉफ सेंचुरी भले ही राहुल के टेस्ट करियर की 8वीं हो, लेकिन मजे की बात ये है कि इसमें से 6 अर्द्धशतक तो उन्होंने लगातार लगाए हैं। पिछली 6 टेस्ट पारियों में वो हर बार पचास का आंकड़ा छू रहे हैं। इसी के साथ वो राहुल द्रविड़ और गुंडप्पा विश्वनाथ के साथ ये कमाल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। इसमें मजेदार बात ये है कि ये तीनों ही धुरंधर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की टीम से खेलते रहे हैं।

इस पारी में लोकेश राहुल ने 82 गेंदों का सामना किया और 57 रन बनाकर रन आउट हो गए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले, लेकिन एक रन चुराने की कोशिश में राहुल और पुजारा के बीच तालमेल की कमी रह गई और उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।।

लोकेश राहुल गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वायरल बुखार के चलते शिरकत नहीं कर पाए थे। राहुल के स्थान पर अभिनव मुकुंद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन कोलंबो टेस्ट में जैसे ही उन्हें एक बार फिर से मैदान पर उतरने का मौका मिला, उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाज़ों की खबर लेते हुए अर्द्धशतक जमाने के साथ-साथ ये बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज करा ली।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।