
बेंगलुरु। कोलकातानाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल-9 में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की टीम द्वारा धीमी ओवर गति के लिए कप्तान विराट कोहली पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।
कोहली अब तक 36 लाख रुपये जुर्माना भर चुके हैं। तब उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा था। एक बार और धीमी ओवर गति में दोषी पाए जाने पर कोहली को एक मैच का निलंबन भी झेलना पड़ सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम पर 6 लाख रुपए जुर्माना लगा है। आईपीएल ने धीमी ओवर गति वाली टीमों के खिलाफ गंभीर एक्शन लिए हैं। 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान कुमार संगकारा को तीन मैचों में धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का निलंबन झेलना पड़ा था।
वहीं विरोधी टीम के कप्तान गौतम गंभीर पर क्रिकेट के उपकरणों और कपड़ो से छेड़छाड़ करने के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है। विज्ञप्ति के अनुसार, "गंभीर पर आईपीएल की आचार संहिता तोड़ने की वजह से मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसमें क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदानी उपकरण या फिटिंग को नुकसान पहुंचाने के मामले शामिल होते हैं। इसमें मैच रेफरी का निर्णय अंतिम माना जाता है।"
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम नाटकीय ढंग से केकेआर के हाथों पांच विकेट से मैच गंवा बैठी। यूसुफ पठान ने 60 रन की पारी खेलकर केकेआर को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचाया।