बांग्लादेश के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप मुकाबलों मे भारतीय टीम 3-1 से आगे है।
HIGHLIGHTS
आईसीसी विश्व कप का 17वां मुकाबला
विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की
पुणे में खेले गए मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकट से हराया
IND Vs BAN World Cup 2023: एजेंसी, पुणे। वनडे विश्व कप 2023 बेहद रोमांचक होता जा रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के हीरो रोहित शर्मा और विराट कोहली रहे। मुकाबले में 257 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 41.3 ओवर मे 3 विकेट खोकर जीत अपने नाम की। विराट कोहली ने 103 रनों की शतकीय पारी खेली। रोहित ने 48 और शुभमन ने 53 रन बनाए।