LPL 2023 Auction: बुधवार को होगा लंका प्रीमियर लीग का ऑक्शन, जानिए कहां देख पाएंगे लाइव
LPL 2023 Auction Live Streaming: इस नीलामी के लिए 360 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सुरेश रैना भी ऑक्शन में शामिल होंगे।
By Kushagra Valuskar
Edited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 13 Jun 2023 08:48:43 PM (IST)
Updated Date: Tue, 13 Jun 2023 08:48:43 PM (IST)
LPL 2023 Auction Live Streaming: इस नीलामी के लिए 360 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सुरेश रैना भी ऑक्शन में शामिल होंगे।LPL 2023 Auction Live Streaming: लंका प्रीमियर लीग का चौथा सीजन शुरू होने वाला है। इस साल पहली बार लीग में खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों की नीलामी 14 को होगी। जिसमें कई बड़े खिलाड़ी नजर आएंगे। कोलंबो स्ट्राइकर्स, दांबुला ओरा, जाफना किंग्स, कैंडी फाल्कन्स और गॉल ग्लैडिएटर्स लंका प्रीमियर लीग में खेलने वाली टीमें हैं।
360 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
इस नीलामी के लिए 360 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस ऑक्शन के लिए प्रत्येक फ्रेंचाइजी को पांच लाख अमेरिकी डॉलर तक सीमित रखा गया था। इस नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों पर भारी बोली लगने की संभावना है।
कई बड़े खिलाड़ी नीलामी में शामिल
ऑक्शन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का नाम शामिल है। इसके अलावा मैथ्यू वेड, मथिशा पथिराना, डेविड मिलर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना भी नीलामी में शामिल होंगे। उनके अनुभव को देखते हुए फ्रेंचाइजी उन्हें टीम में शामिल करने के लिए बड़ी बोली लगा सकती हैं।
कहां देख पाएंगे लंका प्रीमियर लीग का ऑक्शन
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, ऑक्शन की प्रकिया का श्रीलंका क्रिकेट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।