
नई दिल्ली। पाकिस्तानी ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर की खबरों के बाद सुर्खियों में आई भारतीय मॉडल अर्शी खान ने यह बयान देकर सनसनी मचा दी कि वे अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
अर्शी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे तीन महीने की गर्भवती हैं और इन बच्चे के पिता अफरीदी हैं। उन्होंने कहा कि शाहिद बहुत पहले ही उन्होंने पत्नी के रूप में स्वीकार चुके हैं। हालांकि दोनों व्यस्तता के चलते एक-दूसरे से नहीं मिल पा रहे हैं। हाल ही में अफरीदी के भारत से ज्यादा प्यार मिलने के बयान पर अर्शी ने कहा कि उनका इशारा मेरी तरफ था। अर्शी ने पिछले साल ट्वीट कर लिखा था कि अफरीदी के साथ उनके शारीरिक संबंध हैं।
यह भी पढ़ें : भारत से प्यार पर अफरीदी की सफाई, देना चाहता था सकारात्मक संदेश
हाल ही में अर्शी का एक नया वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में अर्शी अफरीदी को लाई लव यू कहते हुए नजर आ रही थीं। अर्शी ने कहा कि माय बेबी, माय जान, मैं बहुत जल्दी आ रही हूं पाकिस्तान। तुम्हारे लिए, तुमसे मिलने। उसके साथ मैं अपना काम भी करने वाली हूं। अर्शी बदनाम हुई आफरीदी तेरे लिए। इंडिया बोलता है पाकिस्तान जाओ, पाकिस्तान बोलता है इधर आओ। अब मुझे अपनाएगा कौन...तुम।
यह भी पढ़ें : भारतीय मॉडल अर्शी खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ
अर्शी खान मूलत: अफगानिस्तान की रहने वाली है। वो जब 4 साल की थी तब उनका परिवार अफगानिस्तान से भोपाल आ गया। अर्शी खान ने पढ़ाई भोपाल से की लेकिन एक्टिंग के शौक के चलते मुंबई शिफ्ट हो गई।