• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohammed Siraj: 15 रन पर 6 बल्लेबाज किए ढेर, मोहम्मद सिराज के सामने दक्षिण अफ्रीका का सरेंडर

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने अपने आठवें ओवर में डेविड बेडिंगहाम और मार्को यानसन को आउट कर अपना फाइव विकेट हॉल पूरा किया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 03 Jan 2024 03:12:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jan 2024 10:52:11 PM (IST)
Mohammed Siraj: 15 रन पर 6 बल्लेबाज किए ढेर, मोहम्मद सिराज के सामने दक्षिण अफ्रीका का सरेंडर
मोहम्मद सिराज।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Siraj, IND vs SA, 2nd Test: मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी का कहर बरसाते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम की कमर तोड़ दी। दाएं हाथ के गेंदबाज ने अपनी स्विंग के दम पर 15 रन देकर 6 विकेट लिए। सिराज ने अपने आठवें ओवर में डेविड बेडिंगहाम और मार्को यानसन को आउट कर अपना फाइव विकेट हॉल पूरा किया। मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 62/3 रन बना लिए हैं।

मैच के पहले दिन 23 विकेट गिरे। पहली पारी में मोहम्मद सिराज 6, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 सफलता मिली। केपटाउन में भारतीय टीम अब तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत नहीं पाई है। यहां खेले गए 6 में से चार टेस्ट हारी है। वहीं दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।


मोहम्मद सिराज का छाया कहर

मोहम्मद सिराज का पहला शिकार एडेन मार्करम रहे। उनकी आउट स्विंग पर मार्करम यशस्वी जयसवाल को स्लिप में कैच थमा बैठे। इसके बाद अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को बोल्ड कर दिया। टोनी डी जोर्जी को आउट कर तीसरी सफलता हासिल की। सिराज ने अपने आठवें ओवर में बेडिंगहाम और फिर यानसन को अपना शिकार बनाया।

मोहम्मद सिराज 5 विकेट चटकाने के बाद थमे नहीं। अपने 9वें ओवर में दो विकेट झटक लिए। ये उनका टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने पहली बार टेस्ट की पारी में 6 विकेट लेने का करिश्मा किया। मोहम्मद सिराज ने टेस्ट करियर में तीसरी बार 5 विकेट हॉल हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में पारी में पांच विकेट लेने के बाद उन्होंने अफ्रीका में अपनी चमक बिखरी।

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगहाम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।