• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

MPL 2026: बारिश में धुली रीवा जैगुआर्स की उम्मीदें, पहला सेमीफाइनल रद; रॉयल निमाड़ ईगल्स टीम फाइनल में

इंदौर के होलकर स्टेडियम में गुरुवार को रीवा जैगुआर्स और रॉयल निमाड़ ईगल्स के बीच मैच सिर्फ 7.2 ओवर ही चल सका।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 07:31:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 07:37:09 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MPL 2026: बारिश में धुली रीवा जैगुआर्स की उम्मीदें, पहला सेमीफाइनल रद; रॉयल निमाड़ ईगल्स टीम फाइनल में
होलकर स्टेडियम में रायल निमाड़ ईगल्स और रीवा जैगुआर्स टीम के मैच के दौरान वर्षा की बाधा के बाद मैच को रोकना पड़ा। मैदान को कवर्स से ढंक दिया गया था।

HighLights

  1. बारिश के कारण मैच रद होने से रीवा जैगुआर्स की उम्मीदें टूट गईं
  2. 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही रॉयल निमाड़ ईगल्स टीम फाइनल में पहुंच गई
  3. रीवा जैगुआर्स 41 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बारिश की बूंदों ने मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल धो दिया, साथ ही रीवा जैगुआर्स टीम की उम्मीदें भी पानी में बह गईं। वर्षा के कारण मैच को 7.2 ओवर के बाद ही रद करना पड़ा। लीग मैचों में बेहतर प्रदर्शन के कारण रायल निमाड़ ईगल्स टीम को फाइनल में प्रवेश मिला। इस लीग का मीडिया पार्टनर नईदुनिया है।

होलकर स्टेडियम में वर्षा की संभावनाओं के बीच गुरुवार को मैच तो प्रारंभ हुआ, लेकिन बूंदों का डर बना हुआ था। रायल निमाड़ ईगल्स ने टास जीतकर गेंदबाजी चुनी। वर्षा से प्रभावित मैच में रनरेट अहम होता है और उसे हासिल करने के लिए बल्लेबाजी बाद में करना मुफीद माना जाता है। रीवा जैगुआर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही। सितारा बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी पहली ही गेंद पर पारुष मंडल का शिकार बने।


naidunia_image

टीम 41 रनों पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी

अरहम अकील भी सिर्फ नौ रन बना सके और कुमार कार्तिकेय सिंह का शिकार बने। अगले बल्लेबाज अनंत वर्मा को भी कुमार कार्तिकेय ने खाता नहीं खोलने दी। टीम 41 रनों पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी।

naidunia_image

इसके बाद पानी गिरना शुरू हो गया और मैच रद होने तक नहीं रुका। अंक तालिका में रायल निमाड़ ईगल्स टीम 15 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर थी जबकि रीवा जैगुआर्स टीम 11 अंकों के साथ तीसरे क्रम पर थी। लीग मैचों में बेहतर प्रदर्शन के चलते रायल निमाड़ ईगल्स टीम को फाइनल में प्रवेश मिला।

यह भी पढ़ें : MPL 2026: 37 साल के देवेंद्र कथैत मैदान पर बिखेर रहे चमक, प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम से मिली राह

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।