MS Dhoni Special: महान क्रिकेटर MS Dhoni को उनके 39वें जन्मदिन पर मंगलवार को साथी क्रिकेटरों, विभिन्न श्रेत्र की हस्तियों और फैंस से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस बीच MS Dhoni को उनकी पत्नी Sakshi Dhoni ने एक शानदार मैसेज के जरिए जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसी दौरान पिछले एक साल के दौरान MS Dhoni में आए बदलावों का भी उल्लेख किया।
Sakshi Dhoni ने अपने पति और दिग्गज क्रिकेटर MS Dhoni को इंस्टाग्राम अकाउंट पर बधाई दी। साक्षी ने लिखा, आप एक साल और बड़े हो गए। ज्यादा स्मार्ट और स्वीट हो गए। आप ऐसे व्यक्ति हो, जिन्हें अच्छे बधाई संदेशों और गिफ्ट से फर्क नहीं पड़ता है। चलो केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर आपका जन्मदिन मनाएं। हैप्पी बर्थडे हसबैंड!
View this post on InstagramA post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on
आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को उनके जन्मदिन की बधाई दी हैं। इस वीडियो में सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो और केदार जाधव समेत सभी खिलाड़ी धोनी को जन्मदिन पर विश करते नजर आ रहे हैं।
The Lions roar in their wishes and recount their favourite memory with this ever-favourite man! #HappyBirthdayDhoni #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/UBlPU5BSvc
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले एक फोटो शेयर करते हुए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस फोटो का कैप्शन दिया गया - Here's to our Lion King, enga #Thala @msdhoni, the only one, the super one. केदार जाधव ने तो इस मौके पर एक लंबे मैसेज के जरिए माही को जन्मदिन की बधाई दी।
Here's to our Lion King, enga #Thala @msdhoni, the only one, the super one! #HappyBirthdayDhoni #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/h7OshoAIMu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2020