स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान IPL में सीएसके से खेलने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी कुछ भी करें तो वायरल हो जाते हैं। कैप्टेन कूल के चाहने वालों में धोनी को लेकर जबरदस्त कैज है। ऐसे एमएस धोनी एक मशहुर सिंगर के साथ पिलकबॉल कोर्ट में नजर जाए। जिसकी फोटो सोशल वीडिया पर वायरल हो गई। फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह फोटो और वीडियो चेन्नई का बताया जा रहा है। बता दें कि धोनी ने एक नया स्पोर्ट्स वेंचर लॉन्च किया है। गुरुवार को चेन्नई में इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान धोनी ने अनिरुद्घ रविचंद्रन के साथ पिकलबॉल कोर्ट में देखे गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में धोनी अनिरूद्ध रविचंद्रन के साथ पिकलबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
Namma Rockstar @anirudhofficial & Thala MSD playing padel. pic.twitter.com/CZMzvOHTYy
— Kolly Buzz (@KollyBuzz) August 7, 2025
बता दें कि धोनी के स्पोर्ट्स वेंचर का नाम 7 पेडल हैं। जो कि 20,000 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। यह चेन्नई के पालावकम में है। इस वैंचर में 3 पेडल कोर्ट, पिकलबॉल कोर्ट, स्वीमिंग पूल, जिम, रिकवरी रूम, कैफे और सौना है। इसी से उद्घाटन के लिए सिंगर अनिरुद्घ और धोनी वहां पहुंचे थे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस मौके पर धोनी ने कहा, "चेन्नई हमेशा से मेरे लिए खास रहा है। इस शहर ने मुझे मैदान के अंदर और बाहर काफी कुछ दिया है। अपना पहल पेडल सेंटर यहां खोलना मेरे लिए सही था।" वहीं इन दोनों के साथ भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ भी वहां पहुंचे थे।
बता दें कि पेडल एक प्रकार का रैकेट स्पोर्ट है। यह टेनिस और स्क्वायश का मिश्रण है जो टेनिस कोर्ट से छोटे कोर्ट में खेला जाता है। मुख्य तौर पर यह खेल दो खिलाड़ियो के द्वारा खेला जाता है। इस खेल को लेकर धोनी का कहना है कि वे इस खेल को पूरे भारत में पहुंचाना चाहते हैं।