• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup से पहले Pakistan क्रिकेट में बड़ा बदलाव, नजम सेठी की जगह पीसीबी को मिलेगा नया चेयरमैन

Cricket News: पहले माना जा रहा था कि नजम अध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन उन्होंने खुद एलान किया कि वह पद की दौड़ में नहीं हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 20 Jun 2023 02:28:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Jun 2023 02:28:26 PM (IST)
Asia Cup से पहले Pakistan क्रिकेट में बड़ा बदलाव, नजम सेठी की जगह पीसीबी को मिलेगा नया चेयरमैन
Cricket News: पहले माना जा रहा था कि नजम अध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन उन्होंने खुद एलान किया कि वह पद की दौड़ में नहीं हैं।

Cricket News: हाईब्रिड मॉडल में खेले जाने वाला एशिया कप पाकिस्तान के लिए हार जैसा है। इस बीच पाक क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। नजम सेठी ने ट्वीट कर कहा कि वह पीसीबी अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद पर क्यों नहीं बने रहना चाहते हैं और अगला चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे।

नजम ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीसीबी ने नजम सेठी की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति का गठन किया था। जिसका कार्यकाल 21 जून (बुधवार) को समाप्त होगा। पहले माना जा रहा था कि नजम अध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन उन्होंने खुद एलान किया कि वह पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने देर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।


जका अशरफ की वापसी

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नजम सेठी की जगह जका अशरफ पीसीबी के नए चीफ होंगे। जाका इससे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। मुंबई हमलों के बाद 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज हुई थी। उस श्रृंखला में जका अशरफ ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

पाकिस्तान में एशिया कप के होंगे 4 मैच

पिछला कुछ समय पीसीबी के लिए कठिन रहा है। एशिया कप की मेजबानी छिनने की आशंका को लेकर पाकिस्तान की तरफ से कई बयान दिए जा रहे हैं। पहले वह भारत में अगले वर्ल्ड कप खेलने से मना कर रहे थे। फिर एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल पेश किया। अब एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है। जिसमें सिर्फ 4 मैच ही पाकिस्तान में खेले जाएंगे।