• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

51 वर्षों से कायम यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया कोई भारतीय गेंदबाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में एस. वेंकटराघवन का 51 वर्ष पुराना रिकॉर्ड अभी तक कायम है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 19 Sep 2016 08:31:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Sep 2016 08:35:26 AM (IST)
51 वर्षों से कायम यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया कोई भारतीय गेंदबाज

किरण वाईकर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज कानपुर में 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के पास इन दो देशों के बीच टेस्ट मैचों में कायम एक 51 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती रहेगी। यह रिकॉर्ड इन दो देशों के बीच एक टेस्ट पारी में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने का है।

इन दो देशों के बीच एक टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड भारतीय ऑफ स्पिनर श्रीनिवास वेंकटराघवन के नाम दर्ज है जब उन्होंने मार्च 1965 में दिल्ली में न्यूजीलैंड के खिलाफ 72 रनों पर 8 विकेट लिए थे। वैसे तो कीवी टीम के खिलाफ इरापल्ली प्रसन्ना ने जनवरी 1976 में ऑकलैंड में 76 रनों पर 8 विकेट लिए थे।


यह भी पढ़ें : VIDEO: 9 साल पहले आज ही के दिन युवी ने एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के

वेंकटराघवन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड 51 वर्षों से अभी तक कायम है और भारतीय गेंदबाजों विशेषकर रविचंद्रन अश्विन और ईशांत शर्मा पर उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती रहेगी। ईशांत का न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अगस्त 2012 में हैदराबाद में 31 रनों पर 6 विकेट रहा है। वैसे अश्विन का टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नागपुर में नवंबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 रनों पर 7 विकेट रहा है।

यह भी पढ़ें : भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए इस खिलाड़ी की NZ टीम में वापसी

ईशांत कीवी टीम के खिलाफ वेलिंगटन में फरवरी 2014 में 51 रनों पर 6 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2014 में लॉर्ड्सत में 74 रनों पर 7 विकेट रहा है। अश्विन और ईशांत अपने इस प्रदर्शन को सुधारने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। वैसे तो रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी समेत अन्य भारतीय गेंदबाज भी इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे, लेकिन देखने वाली बात होगी कि यह रिकॉर्ड इस सीरीज में टूट पाएगा या बना रहेगा।

एक मामले में वेंकटराघवन की बराबरी पर अश्विन : यदि भारत और न्यूजीलैंड के बीच किसी टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट की बात की जाए तो इस मामले में एस. वेंकटकराघवन की बराबरी पर रविचंद्रन अश्विन पहुंच चुके हैं। वेंकटराघवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च 1965 में दिल्ली टेस्ट मैच में 152 रन देकर 12 विकेट लिए थे। अश्विन ने कीवी टीम के खिलाफ अगस्त 2012 में हैदराबाद टेस्ट में 12 विकेट झटककर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अश्विन ने इस मैच में 85 रन देकर 12 विकेट झटके थे। उन्होंने पहली पारी में 31 रनों पर 6 और दूसरी पारी में 54 रनों पर 6 विकेट लिए थे।