
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में धुआंधार बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। खास तौर से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर, जिनके साथ हाल ही में उनका कुछ समय के लिए ब्रेकअप हुआ था। मगर अब वो फिर से एक दूसरे के करीब आ गए हैं।
खैर, क्या आपको पता है कि विराट का पहला प्यार अनुष्का नहीं हैं? जी हां, अनुष्का से मिलने से पहले ही विराट एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में थे और वो कोई और नहीं, बल्कि करिश्मा कपूर थीं। अब भी अगर आपको यकीन नहीं आ रहा तो आपको बता दें कि खुद विराट ने एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की है और करिश्मा को अपना 'फर्स्ट क्रश' बताया है।
यह भी पढ़ें : मैच से पहले बेंगलुरु में एकसाथ दिखे विराट-अनुष्का
एक समय में करिश्मा सुपरस्टार थीं और उन पर जान छिड़कने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी-चौड़ी थी। इनमें विराट भी शामिल थे और उन्हें व उनकी एक्टिंग को पसंद करते थे। वैसे ये अलग बात है कि अब समय बदल गया है। विराट खुद ही एक सुपरस्टार बन गए हैं और क्रिकेट के मैदान में आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनाते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : विराट ने अनुष्का को बर्थ-डे पर दिया स्पेशल गिफ्ट