• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ODI Cricket World Cup 2023 Schedule: भारत-पाक महामुकाबला अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को, देखिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Cricket World Cup Full schedule: पहले सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरे सेमीफाइनल 16 नंवबर को कोलकाता होगा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 27 Jun 2023 08:24:03 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jun 2023 01:42:48 PM (IST)
ODI Cricket World Cup 2023 Schedule: भारत-पाक महामुकाबला अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को, देखिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप इस साल भारत में आयोजित होना है।

Cricket World Cup Full schedule: भारत में इस साल होने वाले क्रिकेट वनडे विश्व कप (ICC ODI Cricket World Cup 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरे सेमीफाइनल 16 नंवबर को कोलकाता में होगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा।

ICC Cricket World Cup 2023: Team India Full schedule

  • 8 अक्टूबर भारत वि. आस्ट्रेलिया चेन्नई
  • 11 अक्टूबर भारत वि. अफगानिस्तान दिल्ली
  • 15 अक्टूबर भारत वि. पाकिस्तान अहमदाबाद
  • 19 अक्टूबर भारत वि. बांग्लादेश पुणे
  • 22 अक्टूबर भारत वि. न्यूजीलैंड धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर भारत वि. इंग्लैंड लखनऊ
  • 2 नवंबर भारत वि. क्वालिफायर मुंबई
  • 5 नवंबर भारत वि. द. अफ्रीका कोलकाता
  • 11 नवंबर भारत वि. क्वालिफायर बेंगलुरु

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें: इन 12 शहरों में खेले जाएंगे वर्ल्ड कप मुकाबले, देखिए हर टीम का पूरा शेड्यूल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर है कि पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की सभी आपत्तियां खारिज कर दी गई हैं। आखिर में पाकिस्तान तय कार्यक्रम के मुताबिक खेलने का राजी हो गया है। पाकिस्तान टीम ने अहमदाबाद में खेलने पर आपत्ति दर्ज करवाई थी।


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बीते दिनों ड्राफ्ट शेड्यूल जारी किया था। Cricbuzz की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इसमें बड़ा बदलाव किया गया है।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला सेमीफाइनल अब कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में होगा। चेन्नई में बारिश की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आधिकारिक जानकारी शेड्यूल जारी करने पर सामने आएगी।

वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फाइनल के साथ-साथ 5 अक्टूबर को उद्घाटन मैच की मेजबानी करेगा।

IND vs Pak ICC WC 2023

भारत और पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अहमदाबाद में खेलने की अनिच्छा जताई है। हालांकि आईसीसी पहले ही उसकी आपत्तियों को खारिज कर चुका है।