• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ODI World Cup 2023: 3 दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों का हो सकता है आखिरी वर्ल्ड कप, नाम पढ़कर होगी हैरानी

ODI World Cup 2023: अभी टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों में से विराट कोहली और आर. अश्विन ही ऐसे हैं, जो 2011 के बाद 2023 के विश्वकप में भी नजर आ रहे हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 12:19:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 12:23:04 PM (IST)
ODI World Cup 2023: 3 दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों का हो सकता है आखिरी वर्ल्ड कप, नाम पढ़कर होगी हैरानी
आईसीसी क्रिेकेट विश्व कप 2023

HighLights

  1. 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा क्रिकेट विश्व कप
  2. आर. अश्विन दे चुके हैं विश्व कप के बाद संन्यास के संकेत
  3. रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी आखिरी विश्व कप संभव

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। भारतीय टीम को एक बार फिर प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच, खबर यह है कि भारतीय टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आखिरी बार विश्व कप में खेलते नजर जाएंगे।

कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और आर. अश्विन का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। अभी टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों में से विराट कोहली और आर. अश्विन ही ऐसे हैं, जो 2011 के बाद 2023 के विश्वकप में भी नजर आ रहे हैं।


विराट कोहली

naidunia_image

विराट कोहली मौजूदा टीम में बल्लेबाजी की रीढ़ हैं। हालांकि 35 साल की उम्र में विराट टेस्ट क्रिकेट को महत्व देते की बात कह चुके हैं। इससे उन्हें अपने टेस्ट करियर को लंबा करने के लिए 2023 के बाद वनडे और टी-20 को अलविदा कहने का फैसला लेना पड़ सकता है।

रोहित शर्मा

naidunia_image

अपने शानदार रन स्कोरिंग और उल्लेखनीय कप्तानी के लिए जाने जाने वाले रोहित शर्मा की नजर विश्व कप ट्रॉफी पर है। 36 साल की उम्र में यह संभावना है कि यह विश्व कप उनके वनडे करियर का अंत होगा, क्योंकि 40 साल की उम्र में 2027 विश्व कप में भाग लेना एक कठिन चुनौती होगी।

रविचंद्रन अश्विन

naidunia_image

विश्व कप 2023 टीम में आखिरी मौके पर रविचंद्रन अश्विन ने घायल अक्षर पटेल की जगह ली है। 2011 और 2015 विश्व कप में खेलने वाले अश्विन 2019 टीम में जगह पक्की नहीं कर सके थे। अब टूर्नामेंट शुरू होने के साथ उन्होंने संकेत दिया है कि यह उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है।