यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pakistan Cricket: Rohit Sharma से पहले Virat Kohli ने पाकिस्तान जाकर खेला था क्रिकेट, सामने आया 18 साल पुराना वीडियो
अगले साल फरवरी और मार्च में पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। इसके बाद आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मौजूदा भारतीय टीम में रोहित शर्मा इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। विराट कोहली अंडर-19 क्रिकेट खेलने पाकिस्तान गए थे।
Publish Date: Thu, 25 Jul 2024 01:50:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jul 2024 02:00:24 PM (IST)
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फाइल फोटो)HighLights
- विराट कोहली ने 2008 में अंडर-19 टीम के साथ किया था पाक दौरा
- IND ने 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान में खेला था इंटरनेशनल क्रिकेट
- तब रोहित शर्मा टीम का हिस्सा थे, एशिया कप फाइनल में हारी थी टीम
एजेंसी, नई दिल्ली। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के इनकार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज है। अब फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को करना है।
इस बीच, यह जानना रोचक होगा कि टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों में से किस-किस को पाकिस्तान का दौरा करने का मौका मिला है। रोहित शर्मा मौजूदा टीम के एकमात्र सदस्य हैं, जिनको पाकिस्तान में इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला है। विराट कोहली ने अंडर-19 टीम में रहते हुए जरूर पाकिस्तान का दौरा किया था, लेकिन इस स्टार बैटर ने भी आज तक वहां कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान गई थी टीम इंडिया
- भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था।
- तब भारत ने वहां एशिया कप खेला था। एमएस धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे।
- रोहित शर्मा टीम के हिस्सा थे, लेकिन तब मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करते थे।
- टीम इंडिया का पहला मुकाबला कराची में हांगकांग के खिलाफ हुआ था।
- 26 जून को कराची में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया था।
- IND ने शोएब मलिक की कप्तानी वाली पाक टीम को 7 विकेट से मात दी थी।
- सुपर-4 में कराची में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबला हुआ था।
- पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर पिछली हार का बदला लिया था।।
- एशिया कप 2008 के फाइनल में भारत और श्रीलंका का मुकाबला हुआ था।
- श्रीलंका ने 100 रन से भारत को मात देकर एशिया कप जीता था।
![naidunia_image]()
(2 जुलाई 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी करते रोहित शर्मा।)
Virat Kohli in Pakistan: जब विराट ने पाक में खेला था क्रिकेट
विराट कोहली ने पाकिस्तान में कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि बल्लेबाज ने अंडर-19 टीम में रहते हुए पाकिस्तान का दौरा जरूर किया था। तब पीयूष चावला टीम के कप्तान थे।
भारतीय टीम ने पाकिस्तान में दो टेस्ट और चार वनडे मैच खेले थे। टीम इंडिया ने सभी मैच जीते थे। विराट ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमश: 63 और 28 रन बनाए थे। भारत ने 271 रन से मैच जीता था।
दूसरे टेस्ट में विराट को एक ही पारी में बल्लेबाजी का मौका मिला था और 83 रन बनाए थे। यह मैच भी भारत ने 240 रन से जीता था। वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया था। विराट तीन वनडे में खेले थे और क्रमश: 0, 45 और 80 रन बनाए थे।
वीडियो: 2006 में अंडर-19 टीम के सदस्य के रूप में पाकिस्तान में विराट कोहली।