• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup 2023: टूर्नामेंट से बाहर हुए चोटिल गेंदबाज नसीम शाह, उनकी जगह जमान खान टीम में शामिल

Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों के चोट की गंभीरता को देखते हुए शाहनवाज ढानी और जमान खान को बतौर बैकअप श्रीलंका बुला लिया है। वहीं सलमान के...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 13 Sep 2023 06:07:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Sep 2023 06:12:17 PM (IST)
Asia Cup 2023: टूर्नामेंट से बाहर हुए चोटिल गेंदबाज नसीम शाह, उनकी जगह जमान खान टीम में शामिल
एशिया कप से बाहर हुए नसीम शाह (फाइल फोटो)

Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। नसीम शाह की जगह जमान खान को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैच काफी अहम है, क्योंकि फाइनल में पहुंचने के लिए उनका ये मैच जीतना जरूरी है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जमान खान पाकिस्तान की टी-20 टीम में शामिल थे और 6 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में उन्होंने 32.5 के औसत के 4 विकेट लिए हैं।

नसीम शाह को लगी चोट

बता दें कि नसीम शाह ने एशिया कप में अपना पिछला मैच भारतीय टीम के खिलाफ खेला था। इसी मैच में फील्डिंग के दौरान नसीम को दाएं कंधे पर चोट लगी थी। उस मुकाबले में उन्होंने 9.2 ओवर फेंके थे और 53 रन दिया था। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। भारतीय पारी के 49वें ओवर में वे मैदान से बाहर चले गए और बल्लेबाजी करने के लिए भी मैदान पर नहीं लौटे।


naidunia_image

चोट से बेहाल पाक टीम

भारत के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान को ना सिर्फ करारी हार का सामना करना पड़ा, बल्कि इस दौरान उनके तीन खिलाड़ी चोटिल हुए। नसीम शाह के अलावा पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज हारिस रउफ भी चोटिल हुए। उन्होंने अगले दिन के मैच में गेंदबाजी भी नहीं की। एशिया कप के बाकी मैचों में भी उनका खेलना तय नहीं है। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज आगा सलमान के भी चेहरे पर बॉल लगी और वे हॉस्पिटल में हैं। उनका भी टूर्नामेंट के अगले मैच में खेलनाा संदिग्ध है। फिलहाल, पाकिस्तान की मेडिकल टीम इनकी फिटनेस पर नज़र बनाए हुए है।

बुलाए गये बैकअप खिलाड़ी

खिलाड़ियों के चोट की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तान ने शाहनवाज ढानी और जमान खान को बतौर बैकअप श्रीलंका बुला लिया है। वहीं सलमान के स्थान पर अभी किसी बैकअप खिलाड़ी को नहीं बुलाया गया है। इन खिलाड़ियों का फिटनेस अपडेट सामने आने पर ही टीम की असली तस्वीर सामने आएगी। लेकिन अगर नसीम शाह के साथ हारिस रऊफ भी टीम से बाहर हुए, पाकिस्तान की गेंदबाजी पर इसका असर पड़ेगा और वो उतनी ताकतवर नहीं रह जाएगी, जितनी अभी दिख रही है।