• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान होगा सस्पेंड? भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच बॉयकॉट की धमकी से ICC और PCB आमने-सामने

Pakistan Boycott India T20 World Cup Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट की दुनिया में बड़ा सियासी और खेल विवाद सामने आ गया है। भारत और पाकिस्त...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 01:37:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 01:44:44 PM (IST)
IND vs PAK: पाकिस्तान होगा सस्पेंड? भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच बॉयकॉट की धमकी से ICC और PCB आमने-सामने
IND Vs PAK Match: 15 फरवरी के भारत-पाक मुकाबले पर पाकिस्तान सरकार के फैसले से मचा बवाल

HighLights

  1. 15 फरवरी को भारत-पाक मैच पर संकट
  2. पाकिस्तान सरकार ने बहिष्कार का किया एलान
  3. ICC अगले 48 घंटों में फैसला ले सकती है

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारत और पाकिस्तान (Pakistan Boycott India T20 World Cup Match) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ (IND Vs PAK) होने वाले ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना था।

विवाद की जड़ क्या है?

इस पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जाने के बाद हुई। उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज हो गया। PCB ने बांग्लादेश के समर्थन में कड़ा रुख अपनाते हुए भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला किया।


पाकिस्तान सरकार ने टीम को श्रीलंका जाकर टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी है, लेकिन शर्त रखी है कि भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

ICC के नियमों पर उठे सवाल

पाकिस्तान के इस फैसले को क्रिकेट की भाषा में ‘Selective Participation’ कहा जा रहा है, यानी टूर्नामेंट में अपनी सुविधा से कुछ मैच खेलना और कुछ से दूरी बनाना। ICC इसे टूर्नामेंट की निष्पक्षता, गरिमा और व्यावसायिक ढांचे के लिए गंभीर खतरा मान रही है।

सूत्रों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान अगले 48 घंटों में अपना फैसला नहीं बदलता है, तो ICC उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

ICC की संभावित सख्त कार्रवाई

ICC पाकिस्तान के खिलाफ तीन बड़े कदम उठा सकती है:

  1. पूर्ण सदस्यता का निलंबन: पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अस्थायी या पूर्ण रूप से बाहर किया जा सकता है।
  2. PSL पर असर: विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए NOC नहीं मिलेगी।
  3. आर्थिक नुकसान: पाकिस्तान को मिलने वाला सालाना लगभग 34.5 मिलियन डॉलर का ICC रेवेन्यू रोका जा सकता है।

दोनों देशों को आर्थिक नुकसान

अगर भारत-पाक मैच नहीं होता है, तो विज्ञापन, टिकट और ब्रॉडकास्टिंग से होने वाली करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई पर असर पड़ेगा। भारत जैसे आर्थिक रूप से मजबूत बोर्ड के लिए यह झटका सहनीय है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह बड़ा आर्थिक संकट बन सकता है।

पाकिस्तान को हर साल ICC से मिलने वाला लगभग 285 करोड़ रुपये का रेवेन्यू उसकी क्रिकेट व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है।

पाक कप्तान सलमान अली आगा का बयान

पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने साफ कहा कि भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला खिलाड़ियों के हाथ में नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह सरकार का निर्णय है और खिलाड़ी PCB व सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे।

भारत-पाक मैच: सिर्फ खेल नहीं, बड़ा कारोबार

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड माना जाता है। इस एक मैच की कुल व्यावसायिक वैल्यू करीब 45,000 करोड़ रुपये आंकी जाती है। 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट के लिए कंपनियां 25 से 40 लाख रुपये तक खर्च करती हैं। अगर यह मैच नहीं होता, तो पूरे टूर्नामेंट की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Ind vs Pak T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकार