• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK vs BAN: चार लगातार हार के बाद आखिर पाकिस्‍तान को मिली जीत, बांग्‍लादेश को 7 विकेट से हराया

Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान ने विश्व कप में चार हार के बाद जीत हासिल की। टीम ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 31 Oct 2023 01:25:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Oct 2023 09:20:08 PM (IST)
PAK vs BAN: चार लगातार हार के बाद आखिर पाकिस्‍तान को मिली जीत, बांग्‍लादेश को 7 विकेट से हराया
दोनों टीमें के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है।

एजेंसी, कोलकाता (Pakistan vs Bangladesh)। वनडे विश्व कप 31वें मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। इसके बाद टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

पाक ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में खुद को बरकरार रखा है। इस हार के बाद बांग्लादेशी टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। उनके 7 मैचों में 2 अंक है। अगर वे बाकी दोनों मैच जीत जाते हैं, तो उनके 6 अंक रहेंगे। पाकिस्तान के अब 7 मैचों में 6 अंक है।


205 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां ने 81 रन बनाए। फखर ने 74 गेंदों पर 7 छक्के और 3 चौके लगाए। अब्दुल्ला शफीक ने 68 रन की पारी खेली। दोनोंं ने पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। मोहम्मद रिजवान 26 और इफ्तिखार अहमद 17 रन बनाकर नाबाद रहे। बाबर आजम 9 रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन मिराज ने तीन विकेट लिए।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश प्लेइंग XI

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमाल, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आघा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, हारिस रऊफ।

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहिम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहित हृदय, मेहंदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

PAK vs BAN: ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

Pakistan vs Bangladesh pitch report

कोलकाता की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती है, लेकिन इस स्थान पर पिछले मैच में बांग्लादेश, नीदरलैंड के खिलाफ 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहा था। ईडन गार्डन्स में हुए उस मैच में तेज गेंदबाजों को काफी सफलता मिली थी। आज स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: कोलकाता का मौसम

इस मैच की शुरुआत में कोलकाता में आसमान में धूप रहेगी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, आसमान साफ ​​रहेगा और तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कोलकाता में आज बारिश की संभावना न के बराबर है।