• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Babar Azam: विश्व कप के बाद पाकिस्तान टीम में आया भूचाल, बाबर आजम ने कप्तानी से दिया इस्तीफा

Babar Azam Stepping Down as Captain: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने सभी फॉर्मेट में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 15 Nov 2023 07:28:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Nov 2023 07:37:34 PM (IST)
Babar Azam: विश्व कप के बाद पाकिस्तान टीम में आया भूचाल, बाबर आजम ने कप्तानी से दिया इस्तीफा
बाबर आजम ने कप्तानी से दिया इस्तीफा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Babar Azam Stepping Down as Captain: वनडे विश्व कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम में बड़ा भूचाल आ गया है। बाबर आजम ने सभी फॉर्मेट में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। आजम की कप्तानी में पाक टीम वर्ल्ड कप में खेलने उतरी थी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। उसने 9 में से 4 मैच जीते थे। अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। बाबर आजम पूरे टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। कई पाक पूर्व खिलाड़ियों और फैंस ने उनकी आलोचना की थी।


बाबर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस्तीफा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीनों फॉर्मेंट में कप्तानी छोड़ रहा हूं। बाबर बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे।

बाबर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा

बाबर आजम ने एक्स हैंडल में लिखा कि मुझे वह पल याद है, जब 2019 में पाकिस्तान का नेतृत्व करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कॉल आया था। पिछले 4 वर्षों में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैंने पूरे दिल और लगन से टीम के गौरव को बनाए रखने का लक्ष्य रखा था। उन्होंने आगे लिखा, 'सफेद गेंद में नंबर वन पर पहुंचना खिलाड़ियों, कोचों और प्रबंधन के प्रयासों का रिजल्ट था।'

pic.twitter.com/8hZqS9JH0M

— Babar Azam (@babarazam258) November 15, 2023

बाबर ने कहा कि मैं इस यात्रा के दौरान फैंस से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं आज सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे रहा हूं। यह एक कठिन फैसला है, लेकिन ये फैसला लेने का सही समय है। नए कप्तान और टीम को मेरा समर्थन रहेगा।