• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चहल इतना सीरियस क्यों है? फिर जमकर लगे ठहाके, देखें टीम इंडिया की पीएम मोदी के साथ मुलाकात के वीडियोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ियों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, 'मैं आपका शुक्रिया अदा ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 05 Jul 2024 05:22:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jul 2024 05:22:26 PM (IST)
चहल इतना सीरियस क्यों है? फिर जमकर लगे ठहाके, देखें टीम इंडिया की पीएम मोदी के साथ मुलाकात के वीडियोज
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ टीम इंडिया। (फोटो-एएनआई)

HighLights

  1. स्वदेश लौटी वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम।
  2. पीएम नरेंद्र मोदी से मिली टीम इंडिया।
  3. खिलाड़ियों ने शेयर किया अपना अनुभव।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। PM Modi Meets Indian Cricket Team: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम कर लिया है। 29 जून को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल में भारत ने अफ्रीका को 7 रन से हराया। मैन इन ब्लू ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। इससे पहले 2007 में एमएस धोनी की अगुवाई में टीम चैंपियन बनी थी।

इस एतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी देश लौट चुके हैं। खिलाड़ियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी। इस दौरान प्लेयर्स ने अपने अनुभव शेयर किए। वहीं, पीएम मोदी के साथ बातचीत में जमकर ठहाके लगे।


#WATCH | During his interaction with PM Modi, Team India captain Rohit Sharma said, "...we all had waited a lot for this, worked very hard for this. Many times we came very close to winning the World Cup, but we could not move forward, but this time because of everyone we were… pic.twitter.com/h6uwlOaLnC

— ANI (@ANI) July 5, 2024

आपने देश को उत्साह से भर दिया

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है। आपने देश को उत्साह और उत्सव से भर दिया है। उन्होंने कहा, 'आपने सभी की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा किया है। मेरी ओर से आपको बधाई।'

हम सभी ने लंबा इंतजार किया था- रोहित

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम सभी ने इसके लिए लंबा इंतजार किया था। इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। कई बार हम वर्ल्ड कप जीतने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन आगे नहीं जा पाए। इस बार सभी की वजह से हम यह कर पाए हैं।

#WATCH प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "...हम सभी ने इसके लिए बहुत इंतजार किया था, इसके लिए बहुत मेहनत की थी। कई बार हम विश्व कप जीतने के बहुत करीब पहुंच गए थे, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाए, लेकिन इस बार सभी की वजह से हम यह कर पाए..."… pic.twitter.com/ShXu6UZ2pu

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2024

यह दिन हमेशा याद रहेगा- कोहली

विराट कोहली ने कहा, 'हम सभी को यहां बुलाने के लिए धन्यवाद। यह दिन हमेशा मेरे दिमाग में रहेगा क्योंकि इस टूर्नामेंट में मै वो योगदान नहीं दे पाया जो मैं देना चाहता था।' उन्होंने ने कहा कि मैंने राहुल भाई से भी कहा था मैंने खुद और टीम दोनों को न्याय नहीं दिया है, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे यकीन है कि तुम फॉर्म में आ जाओगे।

किंग कोहली ने बताया कि मैंने रोहित शर्मा से कहा मुझे इतना भरोसा नहीं था मैं जिस तरह से बैटिंग करना चाहता हूं कर पाऊंगा। जब हम खेलने गए तो मैंने पहली चार गेंदों पर तीन चौके लगाए।

#WATCH | During his interaction with PM Modi, Cricketer Rishabh Pant said, "...1.5 years ago I had an accident, so I was going through a very difficult phase, I remember that very well because your call came to my mother and my mother told me that Sir had said that there is no… pic.twitter.com/wT7cnLcTzW

— ANI (@ANI) July 5, 2024