
मल्टीमीडिया डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लॉयंस के बीच दिल्ली में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल-9 के दूसरे क्वालीफायर में माहौल उस समय गरमा गया था जब गेंदबाज प्रवीण कुमार और बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के बीच तनातनी हो गई।
प्रवीण कुमार की छवि आक्रामक खिलाड़ी है जो आमतौर पर मैदान में विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते रहते हैं। आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में वे डेविड वॉर्नर से उलझे, लेकिन अंत में खुशी तो वॉर्नर ने ही मनाई। सनराइजर्स की पारी के 17वें ओवर में यह वाकया हुआ। वॉर्नर अपनी टीम को जीत की तरफ बढ़ा रहे थे और प्रवीण के इस ओवर में पुछल्ले बल्लेबाज बिपुल शर्मा छक्का जड़ चुके थे। प्रवीण की अंतिम गेंद को वॉर्नर बमुश्किल वापस धकेल पाए। इस यॉर्कर गेंद को वॉर्नर द्वारा खेलने से प्रवीण खफा हो गए, उन्होंने गेंद उठाकर क्रीज से बाहर निकल आए वॉर्नर को रन आउट करने की सिर्फ एक्शन की।
कुछ महीनों पहले की स्थिति होती तो वॉर्नर भी उनकी तरफ आगे बढ़ते, लेकिन अब वे परिपक्व हो गए हैं और वे सिर्फ जगह पर खड़े रहकर मुस्कुरा दिए। प्रवीण इससे और चिढ़ गए और फिर उन्होंने थ्रो करने की एक्शन की और वॉर्नर की तरफ गुस्से से आगे बढ़े। वे वॉर्नर के बहुत करीब पहुंच गए थे और ऐसा लग रहा था कि अब स्थिति बिगड़ जाएगी तभी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने बीचबचाव किया और प्रवीण को वहां से दूर किया। इसी दौरान अंपायर मरायस इरेसमस भी वहां पहुंच गए थे।
अनोखा गांव जहां पूरी जमीन भगवान के नाम, लोगों में एक भी बुराई नहीं
सनराइजर्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और प्रवीण कुमार की दो गेंदों पर डेविड वॉर्नर ने चौके लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाते हुए फाइनल में पहुंचा दिया। वॉर्नर ने प्रवीण की आक्रामकता का बल्ले के जरिए जवाब दिया। प्रवीण पर इस तरह आक्रामकता दिखाने के लिए जुर्माना भी लग सकता है।
Video: पूनम पांडे ने ऐसे किया विराट के प्रति किया प्यार का इजहार
