
मल्टीमीडिया डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज इस समय 23 विकेटों के साथ आईपीएल-9 के सफल गेंदबाजों में शीर्ष पर है। इस प्रदर्शन से भुवी का आईपीएल-9 की पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज) पर दावा सबसे मजबूत है, लेकिन दो गेंदबाज युजवेंद्र चहल और शेन वॉटसन उन्हें चुनौती दे रहे हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने 20-20 विकेट लिए हैं।
सनराइजर्स को रविवार को बेंगलुरू में आरसीबी के खिलाफ फाइनल खेलना है, जिसमें ये तीनों गेंदबाज मैदान में नजर आएंगे। अभी सनराइजर्स अपने निकटतम दावेदारों से 3-3 विकेट आगे है और वे फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर इस कैप को हासिल करना चाहेंगे, दूसरी तरफ चहल और वॉटसन खिताबी मुकाबले में खतरनाक गेंदबाजी के साथ पर्पल कैप हासिल करते हुए अपनी टीम को विजेता बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
यह भी पढ़ें : आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने वॉर्नर
भुवी ने 16 मैचों में 20.21 की औसत से 23 विकेट झटके हैं। उनका इकानॉमी रेट 7.50 रहा है। उन्होंने एक बार मैच में 4 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 29 रनों पर 4 विकेट रहा है। आरसीबी के स्पिनर युजवेंद्र चहल दस 12 मैचों में हिस्सा लिया और 18.30 की औसत से 20 विकेट झटके। उनका इकानॉमी रेट 8.10 रहा है। आरसीबी के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 15 मैचों में 21.20 की औसत से 20 विकेट हासिल किए हैं। उनका इकानॉमी रेट 8.07 रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 29 रनों पर 4 विकेट रहा है।
यह भी पढ़ें : तकनीक से समझौता किए बिना खेलते हैं विराट : तेंडुलकर