• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब, यह देख भड़के फैंस, बोले- MI को करो अनफॉलो

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का भी एलान कर दिया है।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 13 Jan 2024 08:16:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jan 2024 08:16:14 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब, यह देख भड़के फैंस, बोले- MI को करो अनफॉलो
मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब।

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को पोस्टर में नहीं दी जगह।
  2. मुंबई इंडियंस पर फैंस का गुस्सा भड़का।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का भी एलान कर दिया है। इस बीच मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट से हंगामा मच गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम का पोस्टर जारी किया है, जिसमें रोहित शर्मा दूसरे खिलाड़ियों के साथ कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। यह मुंबई इंडियंस पर फैंस का गुस्सा भड़क गया है।

मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले खेलने वाले टेस्ट टीम के खिलाड़ियों का पोस्टर शेयर किया है। उस पोस्टर्स में कहीं भी रोहित शर्मा दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस पोस्टर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह को दिखाया गया है। यह देख फैंस में काफी नाराजगी है।


🔒𝐈𝐍

Your thoughts on the squad, paltan? 🤔#OneFamily #INDvENG pic.twitter.com/lGreG3DeMU

— Mumbai Indians (@mipaltan) January 13, 2024

फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

फैंस ने यह पोस्टर देखने के बाद कई तरह के अंदाजे लगाए हैं। उनमें से सबसे प्रमुख यही है कि रोहित और मुंबई इंडियंस के बीच कुछ ठीक नहीं है। रोहित के फैंस ने मीम्स भी शेयर किए हैं। ऐसे फैंस ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि कुछ तो गड़बड़ है दया...कुछ तो गड़बड़ है। फैंस इस दौरान इतने भड़के हुए थे कि उन्होंने लोगों से एमआई के फेज को भी अनफोलो करने की अपील की।