• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sachin Tendulkar Deepfake Video: सचिन तेंदुलकर हुए डीपफेक का शिकार, फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को किया सतर्क

Sachin Tendulkar Deepfake Video: सचिन तेंदुलकर ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि ये वीडियो नकली है और धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस तरह...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 15 Jan 2024 04:06:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jan 2024 04:10:52 PM (IST)
Sachin Tendulkar Deepfake Video: सचिन तेंदुलकर हुए डीपफेक का शिकार, फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को किया सतर्क
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. सचिन तेंदुलकर ने एक फर्जी वीडियो के खिलाफ शिकायत की है।
  2. सचिन ने कहा कि टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग बंद होना चाहिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sachin Tendulkar Deepfake Video: सचिन तेंदुलकर डीपफेक का शिकार हो गए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व क्रिकेटर स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट (Skyward Aviator Quest) गेमिंग एप को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो नकली और धोखा देने के लिए बनाया गया- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि ये वीडियो नकली है और धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस तरह का दुरुपयोग गलत है। आप सब से विनती है कि ऐसे वीडियो, एप या विज्ञापन आपको नजर आए तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करें। उन्होंने आगे लिखा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को सावधान रहना चाहिए। इनके खिलाफ की गई शिकायत पर जल्द एक्शन लेना चाहिए। उनकी भूमिका इस बारे में जरूरी है, ताकि गलत सूचना को रोका जा सके।


These videos are fake. It is disturbing to see rampant misuse of technology. Request everyone to report videos, ads & apps like these in large numbers.

Social Media platforms need to be alert and responsive to complaints. Swift action from their end is crucial to stopping the… pic.twitter.com/4MwXthxSOM

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 15, 2024

वीडियो में सारा तेंदुलकर का जिक्र

इस फेक वीडियो में सचिन तेंदुलकर कहते नजर आते हैं कि उनकी गेम से रोजाना बड़ी मात्रा में पैसा निकाल रही है। मुझे आश्चर्य होता है कि अब पैसा कमाना कितना आसान हो गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि एप बिल्कुल मुफ्त है। कोई भी आईफोन मालिक इसे डाउनलोड कर सकता है।

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो भी हुआ वायरल

पिछले साल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एआई टेक्नोलॉजी से एक अन्य लड़की के चेहरे पर रश्मिका का फेस मोर्फ किया गया था। यह महिला जारा पटेल थी। जिसके चेहरे को बदलकर रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया था।