• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shikhar Dhawan: तीन आईसीसी टूर्नामेंट जिसमें शिखर धवन ने बनाए सबसे ज्यादा रन

Shikhar Dhawan News: भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन ने शनिवार सुबह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पो...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 24 Aug 2024 04:42:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Aug 2024 04:48:53 PM (IST)
Shikhar Dhawan: तीन आईसीसी टूर्नामेंट जिसमें शिखर धवन ने बनाए सबसे ज्यादा रन
शतक लगाने के बाद खुशी मनाते शिखर धवन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था।
  2. 34 टेस्ट मुकाबलों में शिखर धवन ने 2315 रन बनाए हैं।
  3. 167 वनडे मैचों में 44.11 के औसत से 7436 रन बनाए।

खेल डेस्क, इंदौर। Shikhar Dhawan Record in ICC Tournaments: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। साथ ही उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

शिखर ने अपने संन्यास का एलान सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके दिया। वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उनकी वापसी की संभावना भी बेहद कम थी। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 16 फरवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

शिखर धवन की गिनती सबसे कामयाब बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने तीनो फॉर्मेट में अपनी बैटिंग का लोहा मनवाया है। ICC टूर्नामेंट में उनका एक अलग ही जलवा देखने को मिलता था। वह कई आईसीसी प्रतियोगिता में टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बैट्समैन रहे हैं।


आइए नजर डालते हैं उन तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स पर जिनमें शिखर धवन टॉप स्कोरर रहे हैं-

चैंपियंस ट्रॉफी 2013

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में शिखर धवन ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने 5 मैचों में 101.39 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए थे। शिखर ने टूर्नामेंट में दो शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा था। उनका हाईस्कोर 114 रन था। उनके बल्ले से 35 चौके और चार छक्के निकले थे।

naidunia_image

विश्व कप 2015

वर्ल्ड कप 2015 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। टूर्नामेंट में भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हुआ। सेमीफाइनल तक टीम इंडिया को पहुंचाने में शिखर धवन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 8 मैचों में 91.75 की स्ट्राइक रेट से 412 रन बनाए थे। साथ ही दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था। उनका सर्वोच्च स्कोर 137 रन था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017

शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने पांच मैचों में 101.80 की स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकला था। शिखर ने 44 चौके और चार छक्के लगाए थे।