• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shoaib-Sania: शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थीं सानिया मिर्जा, कुछ महीने पहले ही दे चुकी थीं तलाक

सानिया मिर्जा के पिता ने हाल ही में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने शोएब मलिक के साथ सानिया के खुला होने की पुष्टि की है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 21 Jan 2024 12:00:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jan 2024 12:00:53 PM (IST)
Shoaib-Sania: शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थीं सानिया मिर्जा, कुछ महीने पहले ही दे चुकी थीं तलाक
sania mirza shoaib malik divorce

HighLights

  1. इस शादी में शोएब के परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ है।
  2. कुछ महीनों पहले ही सानिया ने शोएब से तलाक ले लिया था।
  3. सानिया के पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

एजेंसी, नई दिल्ली। Shoaib-Sania: पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने बीते दिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग तीसरी बार निकाह किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन कहा जा रहा था कि शोएब ने सानिया मिर्जा से तलाक लिए बिना ही तीसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में शोएब के परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ है। इस बात का भी खुलासा किया गया है कि कुछ महीनों पहले ही सानिया ने शोएब से तलाक ले लिया था। तलाक लेने की वजह भी सामने आ गई है।

naidunia_image

शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

सानिया मिर्जा के पिता ने हाल ही में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने शोएब मलिक के साथ सानिया के खुला होने की पुष्टि की है। खुला का मतलब है कि एक पत्नी बिना पति की अनुमति के तलाक ले सकती है। इस तलाक की यह वजह रही है कि सानिया, शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से काफी परेशान थीं। इस बात का खुलासा शोएब मलिक की बहनों ने किया है। पिछले काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन कभी भी दोनों ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की।


View this post on Instagram

A post shared by Imran Mirza (@imranmirza58)

सानिया के पिता ने जारी किया स्टेटमेंट

वहीं, अब शोएब और सना की शादी से ये बात साफ हो गई है। सानिया के पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, "सानिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। आज उन्हें यह बताने जरूरत आ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो चुके हैं। उन्होंने शोएब को उनकी जिंदगी की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनके जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी फैंस और शुभ चिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी तरह की अटकलों को न मानें और उनकी गोपनीयता का सम्मान करें।"