
एजेंसी, नई दिल्ली (Indian Cricket)। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने आलोचकों को जवाब दिया है। मुद्दा है रोहित शर्मा की कप्तानी। दरअसल, 2021 में जब विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी थी, तब सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा का नाम आगे किया था। इसके लिए गांगुली को विराट के फैंस का गुस्सा भी झेलना पड़ा था।
अब टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सब लोग भूल गए कि रोहित शर्मा को कप्तान मैंने बनाया था।’
2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बाद विराट कोहली ने सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी। विराट ने तब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी संबोधित की थी और कहा था कि उन्हें कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।
हालांकि, बाद में गांगुली की ओर से सफाई दी गई थी कि यह साझा फैसला था। यही कारण है कि तब कोहली के फैंस ने गांगुली पर भड़ास निकाली थी।

इस बीच, रिकी पोंटिंग ने आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। पोंटिंग 7 साल डीसी के हेड कोच रहे, लेकिन टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी।
अब डीसी में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने चीजें अपनी हाथ में लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे डीसी के हेड कोच बनेंगे। 2025 के सीजन के लिए प्लानिंग करेंगे। नए खिलाड़ियों को टीम में लिया जाएगा।
बकौल सौरल गांगुली, आईपीएल 2025 के लिए मुझे प्लान बनाना होगा। मैं एक बार तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का खिताब जीतना चाहता हूं।