• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunil Gavaskar Birthday: तो क्रिकेटर नहीं मछुआरे बनते सुनील गावस्कर, पढ़ें लिटिल मास्टर की दिलचस्प कहानी

Sunil Gavaskar Birthday: क्रिकेट से जुड़े कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सुनील गावस्कर को लिटिल मास्टर कहा जाता है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 09 Jul 2023 05:20:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Jul 2023 05:23:06 PM (IST)
Sunil Gavaskar Birthday: तो क्रिकेटर नहीं मछुआरे बनते सुनील गावस्कर, पढ़ें लिटिल मास्टर की दिलचस्प कहानी
Sunil Gavaskar Birthday: क्रिकेट से जुड़े कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सुनील गावस्कर को लिटिल मास्टर कहा जाता है।

Sunil Gavaskar Birthday: दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर का 10 जुलाई 2023 (सोमवार) को 74वां जन्मदिन है। क्रिकेट से जुड़े कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सुनील को लिटिल मास्टर कहा जाता है। वह टेस्ट में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। सुनील गावस्कर के जन्म से जुड़ा एक किस्सा कम ही लोग जानते हैं। यदि उनके चाचा ने ध्यान न दिया होता तो शायद वह मछुआरे होते।

सुनील गावस्कर का जन्म

सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई में हुआ था। गावस्कर ने ये किस्सा अपनी आत्मकथा सनी डेज में बताया है। सुनील के जन्म के बाद उनके चाचा नारायण मसूरकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सुनील को उठाया और ध्यान से देखा। तभी उन्हें लिटिल गावस्कर के कान के पास एक जन्मचिह्न नजर आया।


पैदा होते ही गुम हो गए थे नन्हे गावस्कर

अगले दिन जब चाचा दोबारा अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने बच्चे को फिर में लिया। हालांकि वे हैरान थे, क्योंकि जिस बच्चे को उन्होंने उठाया था। उसके कान के पास बर्थमार्क नहीं था। नारायण ने इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। उसके बाद नन्हें गावस्कर की तलाश की गई। तभी एक मछुआरे परिवार की एक महिला की गोद में नन्हे गावस्कर सोते नजर आए। किसी नर्स की गलती के कारण लड़कों की अदला-बदला हो गई। अस्पताल प्रशासन ने सुनील को परिवार के पास लौटा दिया।

सुनील गावस्कर क्रिकेट करियर

सुनील गावस्कर के करियर की बात करें तो उन्होंने 125 टेस्ट मैचों में 34 शतक और 45 अर्धशतक के साथ 10,122 रन बनाए। उन्होंने 108 वनडे मैचों में 1 शतक और 27 अर्धशतक के साथ 3,092 रन बनाए हैं। गावस्कर ने प्रथम श्रेणी में 81 शतकों सहित 25,834 रन बनाए।