• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैमरून ग्रीन को जिंदगी भर का गम दे गए सूर्यकुमार यादव, एक ही ओवर में लगातार 4 छक्के जड़े

Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। उन्होंने कैमरून ग्रीन के एक ओवर में लगातार 4 छक्के ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 24 Sep 2023 06:59:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Sep 2023 10:36:36 PM (IST)
कैमरून ग्रीन को जिंदगी भर का गम दे गए सूर्यकुमार यादव, एक ही ओवर में लगातार 4 छक्के जड़े
सूर्यकुमार यादव

HighLights

  1. सुर्यकुमार यादव ने लगाई छक्कों की झड़ी।
  2. कैमरून ग्रीन के ओवर में 6 छक्के लगाने से चूके

इंदौर। Suryakumar Yadav: वनडे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में अच्छी लय में दिख रहे हैं। श्रृंखला का दूसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 399 रन बनाए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव नाबाद 72 रन पर पवेलियन लौटे। उन्होंने इस मैच में कैमरून ग्रीन के एक ओवर में छक्कों की बारिश कर दी।

सूर्यकुमार की गजब बल्लेबाजी

सूर्यकुमार यादव ने लगातार 4 छक्के जड़कर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। उन्होंने कैमरून ग्रीन के एक ही ओवर में 4 सिक्सर लगाए हैं। उन्होंने ये कारनामा 41वें ओवर में किया। इस ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर सूर्या ने चार तूफानी छक्के जड़े।


कैमरून की लगाई क्लास

सूर्यकुमार ने कैमरून ग्रीन के ओवर की पहली गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर छक्का जड़ा। फिर तीसरी गेंद पर भी गंगनचुंबी सिक्सर लगाया। सूर्या ने चौथा छक्का डीप मिडविकेट के ऊपर से जड़ा।

6⃣6⃣6⃣6⃣

The crowd here in Indore has been treated with Signature SKY brilliance! 💥💥#TeamIndia | #INDvAUS | @IDFCFIRSTBank | @surya_14kumar pic.twitter.com/EpjsXzYrZN

— BCCI (@BCCI) September 24, 2023

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच होलकर स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 399 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में भारत का सर्वाधिक स्कोर है।

टीम इंडिया की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए। श्रेयस अय्यर ने 105 रन और शुभमन गिल 104 रन पर आउट हुए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव 72* बनाए। केएल राहुल ने 52 रन बनाए।