• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA T20: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा टी20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड, कोहली की कर ली बराबरी, केएल को छोड़ा पीछे

Fastest 2000 T20I Runs: सूर्यकुमार यादव ने T20I में दो हजार रन पूरे किए। उन्होंने 15 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 12 Dec 2023 10:18:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Dec 2023 10:35:45 PM (IST)
IND vs SA T20: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा टी20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड, कोहली की कर ली बराबरी, केएल को छोड़ा पीछे
सूर्यकुमार ने टी20 में दो हजार रन पूरे किए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Fastest 2000 T20I Runs: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल कर दिया। उन्होंने T20I में दो हजार रन पूरे किए। उन्होंने 15 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्या गेंदों के मामले में इस मुकाम को हासिल करने वाले सबसे तेज बैट्समैन हैं। उन्होंने 1,164 गेंदों में 2000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पारियों के लिहाज से वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। उन्होंने दो हजार रन 56 पारियो में बनाए।

विराट कोहली की बराबरी की

सूर्यकुमार यादव ने 56 पारियों में 2000 टी20 रन बनाते ही विराट कोहली की बराबरी की। कोहली ने भी इतनी ही पारियों में दो हजार रन बनाए थे। केएल राहुल ने 58 और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एरोन फिंच ने 61 पारियों में इतने रन बनाए। हालांकि गेंदों के लिहाज से यादव सबसे तेज रहे। इसके बाद अरोन का नाम आता है। उन्होंने 1,283 बॉल में दो हजार रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 52 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है।


Suryakumar Yadav level with Virat Kohli for the fastest India player to 2000 T20I runs 👇 pic.twitter.com/HcjGIyPLqe

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 12, 2023

बाबर और रिजवान ने धीमी स्ट्राइक से रन बनाए

मोहम्मद रिजवान ने 1,566, बाबर आजम 1,544, क्विंटन डीकॉक 1,495, रोहित शर्मा 1,476, विराट कोहली 1,467 और ग्लेन मैक्सवेल ने 1,304 बॉल में दो हजार टी20 रन बनाए हैं। पारियों के लिहाज के पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने काफी गेंद खेली हैं। सूर्यकुमार यादव की तुलना में स्ट्राइक रेट कम है।

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना कर 5 चौके और 3 छक्के लगाए। सूर्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर T20I में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बने।