• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित शर्मा होंगे T20I World Cup 2024 में भारत के कप्तान, जय शाह का एलान, बोले- भारतीय टीम बनेगी चैंपियन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के कप्तान होंगे। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने बुधवार को यह एलान कर दिया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 10:09:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Feb 2024 10:09:31 PM (IST)
रोहित शर्मा होंगे T20I World Cup 2024 में भारत के कप्तान, जय शाह का एलान, बोले- भारतीय टीम बनेगी चैंपियन
रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में टीम की कमान संभालेंगे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20I World Cup 2024: रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के कप्तान होंगे। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने बुधवार को यह एलान कर दिया। उन्होंने सौराष्ट्र में निरंजन शाह स्टेडियम के नामकरण के मौके पर यह बयान दिया। यह सवाल पूछा जा रहा था कि हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा में कौन टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभालेगा। दरअसल, टी20 विश्व कप 2022 के बाद पंड्या इस फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि जनवरी 2024 में अफगानिस्तान सीरीज में रोहित ने कप्तानी संभाली थी।

रोहित की कप्तानी में चैंपियन बनेगी टीम-जय शाह

बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने कहा कि सब मेरे बयान का इंतजार कर रहे हैं। मैं वनडे विश्व कप 2023 पर क्यों नहीं बोलता। हम भले ही फाइनल में हार गए, लेकिन हमने लगातार दस मैच जीते थे। शाह ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनेगी।' उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इस मौके पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा का सम्मान भी किया। राजकोट दोनों खिलाड़ियों का होम ग्राउंड है।


रोहित शर्मा ने 14 महीने बाद की टी20 में वापसी

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट से हटे नहीं थे। उन्होंने और विराट कोहली ने इस छोटे फॉर्मेट से दूरी बना ली थी। टी20 विश्व कप 2022 के बाद हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी कर रहे थे। माना जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक ही कप्तानी करेंगे। लेकिन टूर्नामेंट से पहले रोहित और विराट ने वापसी कर ली। इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि कौन टीम इंडिया का कप्तान होगा। बता दें टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं।