• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Team India Head Coach: राहुल द्रविड को रिप्लेस करेंगे गौतम गंभीर?, BCCI के साथ हुई डील, मुहर लगना बाकी

Gautam Gambhir: क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर हेड कोच के पद के बड़े दावेदार हैं। पूर्व बल्लेबाज ने अपने करीबी लोगों से कहा है कि वह इस पर व...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 29 May 2024 05:10:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 May 2024 06:27:19 AM (IST)
Team India Head Coach: राहुल द्रविड को रिप्लेस करेंगे गौतम गंभीर?, BCCI के साथ हुई डील, मुहर लगना बाकी
गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन सकते हैं।
  2. रिपोर्ट में दावा डील फाइनल हो चुकी है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Team India Head Coach, Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम का नए हेड कोच को लेकर बीसीसीआई चर्चा कर रहा है। टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उनकी जगह नए कोच की रेस में गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे है। गौतम की मेंटरशिप में हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार आईपीएल-17 की चैंपियन बनी है। उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए आवेदन कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी बोर्ड के साथ डील हो चुकी है।

गौतम गंभीर बनेंगे अगले कोच?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर हेड कोच के पद के बड़े दावेदार हैं। पूर्व बल्लेबाज ने अपने करीबी लोगों से कहा है कि वह इस पर विचार कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा केकेआर के मालिक शाहरुख खान को भी है। 27 मई को इस पद के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन था। ऐसी संभावना है कि गौतम ने औपचारिक रूप से आवेदन किया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


डील पक्की हो गई है?

एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक ने क्रिकबज को बताया कि गौतम गंभीर की मुख्य कोच बनाने की डील पक्की हो गई है। बस इसको लेकर घोषणा होना बाकी है। एक टीवी कमेंटेटर जो BCCI की गतिविधियों से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि गौतम को कोच बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक कोई एलान नहीं हुआ है।

साल 2027 तक रहेगा कार्यकाल

रिपोर्ट में दावा किया गया कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और गौतम गंभीर में बातचीत हुई है। टीम इंडिया के हेड कोच का कार्यकाल साढ़े तीन साल का होगा, जो जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2027 को खत्म होगा। नए कोच के साथ 15 से 16 सदस्यों का सपोर्ट स्टाफ रहेगा।