• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2019 में ये रहेगा शेड्यूल

साल 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे आईपीएल सहित कई बड़ी सीरीज़ में खेलते नजर आएंगे।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 29 Dec 2018 11:07:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Dec 2018 11:14:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2019 में ये रहेगा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2018 शानदार रहा। भारत ने जहां कई रिकॉर्ड तोड़े तो वहीं जीत के कई नए कीर्तिमान भी बनाए। भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों को करारी शिकस्त दी। भारत ने साल 2018 में सबसे बड़ी जीत वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अक्टूबर में राजकोट टेस्ट में हासिल की। उस मुकाबले में भारत ने विंडीज़ को पारी और 272 रनों से मात दी। ऐसे ही साल 2019 भी टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा। टीम को आइसीसी वर्ल्ड कप के अलावा कई महामुकाबले खेलने हैं। तो आईए एक नज़र डालते हैं 2019 में होने वाले अहम मुकाबलों पर:

1. ICC वर्ल्ड कप 2019

भारतीय टीम साल 2019 में इंग्लैंड में आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तैयारी में लगी हुई है। आइसीसी के इस अहम टूर्नामेंट को देखते हुए टीम इंडिया में कई तरह के प्रयोग भी किए जा रहे हैं। भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है। वर्ल्ड कप 30 मई से 14 जुलाई 2019 तक चलेगा।


2. इंडियन प्रीमियर लीग 2019

आइपीएल 2019 की शुरुआत इस बार 23 मार्च से होगी और फाइनल 31 अप्रैल तक हो जाने की संभावना है। आइपीएल 2019 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 18 दिसंबर 2018 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान फ्रैंचाइजी टीमों ने 106.80 करोड़ रुपये खर्च किए।

3. ऑस्ट्रेलिया vs भारत

भारतीय टीम तीन टी20, 4 टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। टी-20 सीरीज़ ड्रॉ रही, चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ जारी है, वहीं वनडे सीरीज़ होनी अभी बाकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी।

4. न्यूज़ीलैंड vs भारत

पेन का पंत पर तंज, कहा- धौनी ODI टीम में आ गया, अब तुम मेरे बच्चे संभालना

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया आजकल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। इसके बाद भारतीय टीम 23 जनवरी से लेकर 10 फरवरी तक न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच 5 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले जाने हैं।

5. ऑस्ट्रेलिया vs भारत

फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी। वर्ल्ड कप से पहले ये सीरीज़ दोनों टीमों के लिए अहम साबित होगी। टीम यहां 24 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक 5 वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज़ खेलेगी।

6. ICC वूमेन चैंपियनशिप

आइसीसी ने साल 2017 में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए 'अंतरराष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप' शुरू की। इस टूर्नामेंट में विश्व की शीर्ष आठ महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज़, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं। हर टीम 2017 के अंत से 2019 के मध्य तक एकदूसरे के साथ कई सीरीज़ में हिस्सा लेंगी। इसी के लिए 24 जनवरी 2019 भारतीय महिला टीम का सामना न्यूज़ीलैंड से होना है।

7. वेस्टइंडीज़ vs भारत

जुलाई-अगस्त 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज़ का दौरा करेगी। यहां दोनों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और टी20 मैचों की सीरीज़ का आयोजन किया जाएगा।

8. भारत Vs साउथ अफ्रीका

अक्टूबर 2019 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए दोनों टीमें आमने सामने होंगी।

9. भारत vs बांग्लादेश

नवंबर 2019 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का भारतीय दौरा होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी।

10. भारत vs वेस्टइंडीज़

साल के अंत में वेस्टइंडीज़ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय दौरे पर आएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।